फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   निःशुल्क शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को लगी कोविशिल्ड और कोवैक्सिन की बूस्टर डोज

निःशुल्क शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को लगी कोविशिल्ड और कोवैक्सिन की बूस्टर डोज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
निःशुल्क शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को लगी कोविशिल्ड और कोवैक्सिन की बूस्टर डोज
विज्ञापन
---गुलमोहर पार्क, गुलमोहर एनक्लेव, नीति बाग व उदय पार्क में वरिष्ठ नागरिकों को लगाई गई बूस्टर डोज नई दिल्ली। गुलमोहर पार्क, गुलमोहर एनक्लेव, नीति बाग व उदय पार्क में निःशुल्क शिविर लगाकर वरिष्ठ नागरिकों को कोविशिल्ड और कोवैक्सिन की बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा 15-18 साल के बच्चों को पहली डोज लगाई गई।
यह शिविर गुलमोहर पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, गुलमोहर क्लब, ब्रिजिंग द गेप फाउंडेशन और दिल्ली सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने इस शिविर का उद्घाटन किया। जानकारी देते हुए सोमनाथ भारती ने कहा कि केजरीवाल सरकार लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए आरडब्ल्यूए के सहयोग से इसी प्रकार के शिविर लगा रही है।आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट ईश्वर चन्द्र भारद्वाज ने बताया कि कोविड-19 महामारी में कॉलोनी के निवासियों की सुविधा के लिए एसोसिएशन के ऑफिस में चार ऑक्सीजन कंसेंट्रेटरों और चार ऑक्सीजन के सिलिंडरों की व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी में कोई भी कॉलोनी निवासी इन्हें ले जा सकता है। शिविर में 93 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।
विज्ञापन
--- आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed