फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   चोरी के इरादे से घर में घुसे किशोर ने पकड़े जाने के डर से तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

चोरी के इरादे से घर में घुसे किशोर ने पकड़े जाने के डर से तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
चोरी के इरादे से घर में घुसे किशोर ने पकड़े जाने के डर से तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
-पांडव नगर के आचार्य निकेतन की घटना, बुधवार शाम को मकान की तीसरी मंजिल पर घर में घुसा था किशोर, मकान मालिक ने देखा तो खुद को किया बाथरूम में बंद -मकान मालिक ने दरवाजा खुलवाने का किया प्रयास तो डर की वजह से तीसरी मंजिल के बाथरूम की खिड़की से लगाई छलांग, पुलिस ने किया चोरी के प्रयास का मामला दर्ज पांडव नगर के आचार्य निकेतन में चोरी के इरादे से घर में घुसे किशोर ने पकड़े जाने के डर से तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त समीर (15)(बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर घर में घुसकर चोरी करने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिसअधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज किशोर अकेला ही घर में घुसते नजर आ रहा है। पांडव नगर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आचार्य निकेतन, मयूर विहार फेस-1 में जायसवाल परिवार रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर इनका पतंजलि स्टोर है। बुधवार शाम के समय परिवार ने एक लड़के को घर में घुसते देखा। लड़का तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। परिजनों ने जब शोर-शराबा किया तो लड़के ने खुद को तीसरी मंजिल के बाथरूम में अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा बजाकर उसे खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लड़के ने डर की वजह से दरवाजा नहीं खोला। काफी देर प्रयास के बाद परिवार ने दरवाजे की कुंंडी खोलने के लिए कारपेंटर को बुला लिया। अभी कार पेंटर दरवाजा खोल ही रहा था कि अंदर घुसे लड़के ने बाथरूम की खिड़की से नीचे गली में छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही लड़का अचेत हो गए। फौरन उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने जायसवाल परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त समीर के रूप में हुई। वह परिवार के साथ शशि गार्डन में रहता था। इसके परिवार में पिता आनंद कुमार, मां और दो भाई हैं। आनंद कुमार की शशि गार्डन में किराने की दुकान है। इसके चाचा भी दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। समीर की मौत पर फिलहाल उसके परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। समीर पास के स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। अब पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या वाकई समीर घर में चोरी के इरादे से घुसा था या उसके घर में घुसने का कोई और कारण हैं।
---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed