फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   साफ रहेगा मौसम, पारा लुढ़कने से बढ़ेगी ठिठुरन

साफ रहेगा मौसम, पारा लुढ़कने से बढ़ेगी ठिठुरन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश का नया रिकॉर्ड बनने के बाद अब दिल्ली- एनसीआर वासियों को बरसात से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सोमवार से आसमान साफ रहेगा और धूप खुलेगी। हालांकि, उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान लुढ़कने की वजह से ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से सात अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस कड़ी में सुबह 8:30 बजे तक 8.4 मिलीमीटर और सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 5.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 95 से 100 फ़ीसदी तक दर्ज किया गया। बारिश की वजह से जहां दिनभर सर्दी का एहसास बना रहा वहीं, शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ हीटर और अलाव का भी सहारा लिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा व दिनभर मौसम साफ रहेगा। बर्फीली हवाएं चलने की वजह से जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है वहीं, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली में 47.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो बीते 22 सालों में सबसे अधिक थी। ------------ अधिकतम तापमान - 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान- 9 डिग्री सेल्सियस -सूर्यास्त का समय -5:43 मिनट -सूर्योदय का समय - 7:15 मिनट -सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन भर मौसम साफ रहेगा व हल्की धूप खिलने की संभावना है। सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन का दौर बना रहेगा। ------------ किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed