फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर गोलियां बरसाकर कार सवार युवक हुआ फरार

वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर गोलियां बरसाकर कार सवार युवक हुआ फरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन
सीमापुरी इलाके में शनिवार देर रात कार सवार एक युवक ने कर्फ्यू पास मांगने पर पुलिस टीम पर गोलियां बरसा दी। हमले के बाद आरोपी मौके से अपनी कार भगाकर ले गया। गनीमत यह रही कि आरोपी के गोली चलाने में कोई हताहत नहीं हुआ। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोली चलाने वाले की कार के नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई है। आरोपी पेशे से वकील है। उसकी तलाश में पुलिस पूर्वी दिल्ली के अलावा हापड़ स्थित उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से पांच खोखे बरामद हुए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शाहदरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान उनकी टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम सीमापुरी गोल चक्कर के पास पहुंची। वहां सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। कार में चालक के अलावा दो महिलाएं बैठी हुई थी। पुलिस कर्मियों ने कार चालक से खड़े होने का कारण पूछा। इस बात पर आरोपी भड़कने लगा। टीम ने कर्फ्यू पास मांगा तो वह और भड़क गया। आरोपी खुद को वकील बताकर टीम के साथ गाली-गलौज करने लगा। टीम ने जैसे ही आरोपी को काबू करने का प्रयास किया, उसने पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी कार लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने कार का नंबर नोट कर लिया। उसके आधार पर मामले की जांच की गई तो पता चला कि कार पटपड़गंज में रहने वाले एक वकील के नाम पर थी। उसका दिल्ली के अलावा हापड़ में मकान है। अब पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। कार में सवार महिलाएं वकील की बहन व पत्नी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed