फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   राजधानी में संक्रमण की तीसरी लहर है, यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी: सत्येंद्र जैन

राजधानी में संक्रमण की तीसरी लहर है, यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी: सत्येंद्र जैन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में संक्रमण की तीसरी लहर है, यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी: सत्येंद्र जैन
विज्ञापन
नई दिल्ली बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में पांच हज़ार से ज्यादा मामले आए थे । संक्रमण के वर्तमान हालात पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि बुधवार को आए रिकॉर्ड मामलों से कोरोना की तीसरी लहर का अनुमान लगाना सही नहीं हैं। जैन के मुताबिक, यह कहना बेहद जल्दबाजी होगी कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। अभी एक सप्ताह और इंतजार करना चाहिए, हालांकी हो सकता है की दिल्ली इसी दौर की तरफ बढ़ रही हो। पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि दैनिक मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन संक्रमण के खिलाफ हालात काबू में हैं। रिकवरी दर 90 फ़ीसदी के करीब है और संक्रमण दर 10 फ़ीसदी से कम है। इसके अलावा मृत्यु दर भी लगातार कम हो रही है ।जैन के मुताबिक, सरकार ने संक्रमण के खिलाफ रणनीति में बदलाव किया है। अब संक्रमितों के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है, भले ही उनमें कोरोना के लक्षण हो या न हो। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच और पहचान पहले के मुकाबले तेज गति से की जा रही है। साथ ही मरीज़ के पूरे परिवार के भी टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार आरटी-पीसीआर जांच भी बढ़ा रही है, इसलिए भी मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन
-- सरकार की तैयारियां मजबूत उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने पहले ही आगाह कर दिया था कि इस समय मामले बढ़ेंगे। इसको देखते हुए सरकार की तैयारियां बिल्कुल सही तरीके से चल रही है। अभी भी अस्पतालों में दस हज़ार से ज्यादा बेड खाली हैं। अगर आने वाले दिनों में दैनिक मामले और बढ़ते हैं तो बेड की संख्या भी उसी हिसाब से बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
-- ( अभिषेक पांचाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed