फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   पूर्वी निगम में स्टिल्ट पार्किंग होगी डी-सील

पूर्वी निगम में स्टिल्ट पार्किंग होगी डी-सील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी निगम में स्टिल्ट पार्किंग होगी डी-सील
विज्ञापन
नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में सील की गई स्टिल्ट पार्किंग को अब जल्द ही डी-सील किया जाएगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को स्थायी समिति की बैठक में पार्षदों ने मुद्दा उठाया जिस पर स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी मंजूरी दी है। दरअसल, गत दिनों निगरानी समिति द्वारा सील की गई संपत्तियों को सुप्रीम कोर्ट ने गलत बताते हुए भी डी-सील करने का आदेश जारी किया था। इसके तहत तीनों नगर निकायों को अपने अंतर्गत आने वाली संपत्तियों को डी-सील करना था, लेकिन अभी तक पूर्वी दिल्ली नगर निगम में यह कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में पार्षद गुंजन गुप्ता ने बैठक में मुद्दा उठाते हो कहा कि आदेश जारी होने के बाद भी पूर्वी निगम के अधिकारी आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। यही वजह है कि संपत्तियों को डी-सील नहीं किया गया है। इस संबंध में स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि ऐसे सभी संपत्तियों की सूची में खामी थी। इसको देखते हुए नई सूची बनाकर उन सभी संपत्तियों को शामिल किया जाएगा जो गलत तरीके से डी-सील की गई है। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि स्टिल्ट पार्किंग में गार्ड के लिए अलग से कमरा बनाया जाता है। इसको देखते हुए निगरानी समिति ने गलत मानते हुए सील कर दिया था। इसके बाद अब कोर्ट के आदेश पर ऐसी सम्पत्तियों को डी-सील करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
------------------------------- बॉक्स डॉक्टर के अड़ियल रवैये के कारण मरीजों का नहीं हो सका अल्ट्रासाउंड स्वामी दयानंद अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अड़ियल रवैये के कारण हजारों मरीज अल्ट्रासाउंड नहीं कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थायी समिति की बैठक में भी पार्षदों ने मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक के दौरान स्थायी समिति सदस्य बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि स्वामी दयानंद अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर राजीव गुप्ता का गत फरवरी में शाहदरा पालीक्लिनिक में नई अल्ट्रासाउंड मशीन के माध्यम से जांच करने के लिए आदेश जारी हुए थे। इसके लिए डॉक्टर को सप्ताह में तीन बार पॉलीक्लिनिक जाना था, लेकिन डॉक्टर पॉलीक्लिनिक नहीं पहुंचे। वहीं, जब डॉक्टर बड़ी मुश्किल से पहुंचे तो उन्होंने मशीनों को खराब बताया। इसके बाद जांच समिति ने पाया कि सभी अल्ट्रासाउंड मशीनें सही थी। ऐसे में हजारों मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल सकी है। वहीं, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर जांच कराई जा रही है और दोषी पाने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
--------------------------- (किशन कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed