फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   भाजपा मुख्यमंत्री केजरीवाल को बदनाम करने के लिए कर रही है राजनीति: दुर्गेश पाठक

भाजपा मुख्यमंत्री केजरीवाल को बदनाम करने के लिए कर रही है राजनीति: दुर्गेश पाठक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मुख्यमंत्री केजरीवाल को बदनाम करने के लिए कर रही है राजनीति: दुर्गेश पाठक
विज्ञापन
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भाजपा शासित निगम द्वारा कर्मचारियों को वेतन न देने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित निगम पर कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे थे, लेकिन इसके बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए राजनीति की जा रही थी।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि यदि निगम के पास पैसे नहीं थे तो निगम ने कर्मचारियों को वेतन कहां से दिया है। ऐसे में इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने और आम आदमी पार्टी सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा को लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दबाव में भाजपा शासित निगम ने सफाईकर्मियों के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लिया है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब भी डॉक्टर व अन्य निगम कर्मचारी वेतन न मिलने का कारण पूछते थे तो भाजपा के नेता पैसा ना होने का हवाला देते थे, लेकिन बुधवार की शाम भाजपा शासित निगम ने सभी डॉक्टर और कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया है। डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को परेशान करने के लिए भाजपा शासित निगम को डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी शिक्षकों और सफाईकर्मियों से भी माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि सिविक सेंटर के बाहर प्रदर्शन के दौरान हमारे नेताओं के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया। उन पर लाठियां बरसाई गई, लेकिन हमें इस बात का अफसोस नहीं है क्योंकि, हमारा संघर्ष वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों के काम आया है। यही वजह है कि भाजपा शासित निगम ने सफाई के निजीकरण का कानून वापस लिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि एकजुट होकर संघर्ष करने का नतीजा है कि भाजपा को झुकना पड़ा है और काले कानून जिसकी वजह से वाल्मीकि समाज पर विपदा आने वाली थी वह विपदा से बच पाया है।
विज्ञापन
------------------------- (किशन कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed