फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   12 कॉलेजों में शिक्षकों को सैलेरी मिलने की जगी आस

12 कॉलेजों में शिक्षकों को सैलेरी मिलने की जगी आस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
12 कॉलेजों में शिक्षकों को सैलेरी मिलने की जगी आस
विज्ञापन
नई दिल्ली, दिल्ली सरकार से सौ फीसदी वित्त पोषित व डीयू से संबद्ध 12 कॉलेजों में शिक्षकों व कर्मचारियों को जल्द सैलेरी मिलने की आस जगी है। दिल्ली विश्वविद्यालय व दिल्ली सरकार के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। दिल्ली सचिवालय में हुई इस बैठक में डीन ऑफ कॉलेजिज डॉ बलिराम पाणि और दिल्ली सरकार की शिक्षा सलाहकार आतिशी सिंह ने कॉलेजों की समस्या के समाधान को लेकर अपने-अपने पक्ष रखे।   दोनों पक्षों ने गतिरोध को तोड़ते हुए यह विश्वास दिलाया है कि वे नियमानुसार मिलकर काम करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द ही कॉलेज प्रबंध समिति केमुद्दे को सुलझाने की बात कही। इसके लिए आगामी 10 अक्तूबर को एपेक्स कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में दिल्ली सरकार के 6 कॉलेजों में सदस्यों के नाम भेज दिए जायेंगे। वहीं सरकार ने भी डीयू प्रशासन को आश्वासन दिया है कि जैसे ही प्रबंध समिति का गठन होगा वैसे ही कॉलेजों के लिए फंड जारी कर दिया जाएगा। साथ ही साथ ऑडिटिंग का कार्य भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन केप्रयासों के परिणामस्वरुप दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। डीटीए प्रभारी हंसराज सुमन ने बताया कि अब इस बैठक केबाद भी सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। उम्मीद है कि कॉलेज प्रबंध समिति के गठन का काम अगले 15 से 20 दिन में हो जायेगा। इस बैठक में दिल्ली विश्वविद्यालय व दिल्ली सरकार केप्रतिनिधियों के अलावा डीटीए संगठन प्रभारी डॉ हंसराज सुमन, सचिव डॉ मनोज कुमार सिंह समेत कुछ अन्य शिक्षक मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बीते माह डीयू प्रिंसिपल एसोसिएशन ने भी डीयू और दिल्ली सरकार से इस गतिरोध को बातचीत से हल करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
--- रश्मि शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed