{"_id":"5f771dee8ebc3e9b9241fbc6","slug":"new-delhi1601641966","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत के चाहने वालों ने जंतर मंतर पहुंच लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सुशांत के चाहने वालों ने जंतर मंतर पहुंच लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के चाहने वालों ने जंतर मंतर पहुंच लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले सैकड़ों युवाओं ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचकर सरकार से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई। इसमें दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश व हरियाणा से भी सैकड़ों लोग शामिल थे।
लोगों ने हाथों में जस्टिस फॉर सुशांत, जस्टिस फॉर एसएसआर लिखी तख्तियां थाम रखी थी। जंतर मंतर पर यह लोग सुबह करीब 11 बजे पहुंच गए थे और देर शाम लोग यहीं पर डटे हुए थे। सोशल मीडिया के जरिए यह प्रदर्शन आयोजित किया गया गया था। इसमें शामिल लोग सीबीआई जांच को तेज करने व जब तक इस मामले की सच्चाई सामने ना आ जाए मीडिया ट्रायल बंद करने की मांग कर थे।
उत्तर प्रदेश के संभल से प्रदर्शन में शामिल अभिनव वर्मा ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री में इकलौते ऐसे कलाकार थे, जिनका पहले से बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था। उनका तेजी से उभरना कुछ खास लोगों को खटक रहा था। इसलिए सुशांत सिंह राजपूत को रास्ते से हटा दिया गया। उत्तम नगर के राजेश कुमार ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत देश के उन युवाओं के लिए मिसाल बन गए थे, जो काम की तलाश में हर साल मुंबई जाते हैं। इसलिए सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए वह इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
---
सुशांत के दोस्त शनिवार से करेंगे भूख हड़ताल
खुद को सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त बताने वाले गणेश, अंकित आचार्य और विजय शेखर गुप्ता शनिवार से रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। विजय शेखर गुप्ता ने बताया कि पहले वह शुक्रवार से जंतर मंतर पर ही भूख हड़ताल शुरू करने वाले थे, लेकिन बाद में किसी कारणवश उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ और अब उन्होंने शनिवार से रामलीला मैदान में अपना अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रशासन से इसकी अनुमति भी मिल गई है।
---
आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन