फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   एक सप्ताह बाद संक्रमण के मामलों में आई गिरावट

एक सप्ताह बाद संक्रमण के मामलों में आई गिरावट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में एक सप्ताह बाद कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। सोमवार को संक्रमण के 1358 केस आए और 18  मरीजों की मौत हो गई।  20 अगस्त के बाद से ही  दैनिक मामलों की संख्या 1500 से ऊपर जा रही थी, जिसमे कमी आई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,74,748 हो गई है। इनमे से 1,55,678  मरीज ठीक हो गए हैं । जबकि, 4444 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी दर घटकर 89 फ़ीसदी हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार को विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 1507 मरीजों को छुट्टी दी गई । करीब 20 दिन बाद संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही है। राजधानी में इस समय संक्रमण के 14626 एक्टिव मरीज हैं। कोविड अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़कर 4146 हो गई है। अब तक कुल 15,83,485 जांच कि जा चुकी है। बीते 24 घंटों में 14,389 जांच हुई। संक्रमण दर 9 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed