{"_id":"5eb188078ebc3e902c2083d2","slug":"new-dates-released-for-ca-exams-now-examinations-will-run-from-29-july-to-16-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए की परीक्षाओं के लिए नई तिथियां जारीं, परीक्षाएं 29 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए की परीक्षाओं के लिए नई तिथियां जारीं, परीक्षाएं 29 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेंगी
Tue, 05 May 2020 09:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 May 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
CA
- फोटो : ICAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने कोरोना महामारी को देखते हुए सीए की विभिन्न स्तर की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसकी जगह परीक्षाओं की नई तिथियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित परीक्षाओं के शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं 19 जून से 4 जुलाई तक होनी थीं। अब इन तिथियों की जगह परीक्षाएं 29 जुलाई से शुरू होंगी और 16 अगस्त को समाप्त होंगी। प्रशासन का कहना है कि छात्रों के हितों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। फाउंडेशन कोर्स न्यू स्कीम की परीक्षाएं 7, 9, 11 व 14 अगस्त को होंगी।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट (आईपीसी कोर्स) एग्जामिनेशन ओल्ड स्कीम ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2, 4 व 6 अगस्त, ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10 व 13 अगस्त को आयोजित होंगी। इसी तरह से आईपीसी (न्यू स्कीम) की ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त व 6 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10, 13 व 16 अगस्त को होंगी। फाइनल कोर्स (ओल्ड स्कीम व न्यू स्कीम) ग्रुप-1 की परीक्षाएं 29 जुलाई, 31 जुलाई, 3 व 5 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 7, 9, 11 व 14 अगस्त को होंगी। वहीं इंटरनेशनल ट्रेड लॉ एंड वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन पार्ट-1 के ग्रुप-ए की परीक्षाएं 30 जुलाई व 2 अगस्त को जबकि ग्रुप-बी की परीक्षाएं 4 व 6 अगस्त को होंगी।
विज्ञापन