फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NEET: Kushal and Ishika did wonders

नीट : कुशाल और इशिका ने किया कमाल

Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
NEET: Kushal and Ishika did wonders
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने नीट के बीते सप्ताह जारी हुए नतीजों में कमाल कर दिया है। सरकारी स्कूलों के 496 बच्चों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें से दो बच्चे कुशाल गर्ग और इशिका जैन ने 720 में से 700 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

नीट में इतने बच्चों के सफल होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें इन बच्चों पर गर्व है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सिर्फ अच्छी बिल्डिंग और टीचर्स ट्रेनिंग का ही काम नहीं हुआ, बल्कि पढ़ाई भी शानदार हो गई है। उन्होंने कहा कि ये पिछले 7 साल में केजरीवाल सरकार के दौरान हुए सुधारों का नतीजा है।
विज्ञापन

कुशाल को ऑल इंडिया 165वीं रैंक मिली है, जिसके आधार पर उन्हें एम्स में दाखिला मिला है। कुशाल के पिता बढ़ई, जबकि मां गृहणी है। इसी तरह इशिका जैन सूरजमल विहार स्थित सरकारी स्कूल की छात्रा है। इशिका ने 156वीं रैंक प्राप्त कर एम्स में सीट पाई है। उनके पिता स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं और मां गृहणी है। पश्चिम विहार के सरकारी स्कूल के 35 बच्चे नीट में बैठे थे, जिसमें से 25 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बीते साल इसी स्कूल के 21 बच्चे सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस स्कूल से कितने विद्यार्थी
यमुना विहार स्कूल - 51
पश्चिम विहार स्कूल -28
आईपी एक्टेंशन - 16
लोनी रोड स्कूल - 15
मोलरबंद स्कूल - 15
रोहिणी स्कूल - 14
अन्य स्कूलों से भी कुछ ने नीट में सफलता प्राइ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed