फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Need for effective deployment of adequate number of policemen in courts

अदालतों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रभावी तैनाती की जरूरत

Thu, 30 Sep 2021 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Need for effective deployment of adequate number of policemen in courts
नई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट में हुई गोलीबारी के छह दिन बाद हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि अदालतों में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की उचित और प्रभावी तैनाती की जरूरत है। अदालत ने केंद्र, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने सभी से अदालतों में सुरक्षा बनाए रखने के मुद्दे पर जवाब दाखिल करने के साथ पुख्ता सुरक्षा के संबंध में सुझाव देने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पीठ ने कहा, यह मामला काफी गंभीर है। रोहिणी कोर्ट में हुई घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सभी से दिल्ली की सभी अदालत परिसरों में सुरक्षा के लिए प्रतिवादियों से बहुमूल्य सुझाव चाहते है। पीठ ने कहा कि अदालतों में पुख्ता तरीके से प्रवेश प्रणाली, मेटल डिटेक्टर लगाने, वाहन निगरानी प्रणाली के तहत और पुलिस कर्मियों को उचित प्रशिक्षण देने की जरूरत है।
विज्ञापन

सुरक्षा के मुद्दे पर लंबित याचिका पर जल्द सुनवाई की अपील
इससे पहले जिला अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था करने के मुद्दे पर लंबित याचिका पर अधिवक्ता रिचा सिंह ने रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी का उल्लेख करते हुए 2019 से लंबित एक याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने कहा अदालत परिसर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिए जाए, जहां अपराध की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले साल सितंबर में हाईकोर्ट रजिस्ट्री ने पीठ को बताया था कि सुरक्षा की बढ़ती जरूरत के चलते रोहिणी कोर्ट परिसर में पुलिस की तैनाती बढ़ाने की जरूरत है। इतना ही नहीं कोर्ट परिसर में पर्याप्त संख्या में कैमरे लगाने की जरूरत है। यह मामला अभी लंबित है और कैमरों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव दिल्ली सरकार के पास लंबित है। हाईकोर्ट रजिस्ट्री ने हाईकोर्ट के समक्ष सात जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग वाली याचिका के संबंध में यह जवाब दायर किया था।

यह मामला रोहिणी अदालत के बिल्डिंग मेंटेनेंस कमेटी ने उठाया था और कमेटी ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दे दी थी। यह मामला दिल्ली सरकार की प्रशासनिक मंजूरी और वित्तीय मंजूरी के लिए भेजा गया था। यह सरकार के पास अभी भी लंबित है और इस संबंध में बार-बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद अभी तक सरकार का कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed