फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NCR's first double decker flyover to be built on Maujpur-Majlis Park corridor in delhi

दिल्ली : मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर बनेगा एनसीआर का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर

Sat, 14 May 2022 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 May 2022 06:17 AM IST
सार

ऊपर दौड़ेगी मेट्रो, साथ बनने वाले फ्लाईओवर और सड़क से गुजरेंगे वाहन। 1.4 किमी लंबा होगा डबल डेकर फ्लाईओवर। इससे उत्तर पूर्व दिल्ली की 10 से अधिक कॉलोनियों से रोजाना आवागमन करने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
NCR's first double decker flyover to be built on Maujpur-Majlis Park corridor in delhi
निर्माणाधीन फ्लाईओवर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर दिल्ली-एनसीआर का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनेगा। नीचे सड़क और फ्लाईओवर पर वाहन गुजरेंगे तो ऊपर ट्रैक पर मेट्रो में यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा। करीब 1.4 किमी के दायरे में चल रहे इस निर्माण कार्य को पूरा होने से उत्तर पूर्व दिल्ली की 10 से अधिक कॉलोनियों से रोजाना आवागमन करने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक इससे रोजाना वाहन चालकों को करीब आधे घंटे बचेगा। साथ ही रास्ते पर एक साथ करीब तीन गुना अधिक वाहन जा सकेंगे। पिंक लाइन पर मेट्रो विस्तार के तहत यह देश का पहला रिंग कॉरिडोर भी होगा। अगले साल के अंत तक इस कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन की तैयारी है।
विज्ञापन


दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सहयोग से भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के बीच एकीकृत संरचना को तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने से उत्तर पूर्वी दिल्ली से रोजाना दिल्ली के अलग अलग कोने तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकीकृत संरचना के तहत मेट्रो जमीन से 18.5 मीटर की ऊंचाई पर चलेगी वहीं निचले हिस्से में 9.5 मीटर की ऊंचाई पर फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही होगी। नीचे बनी सड़क और फ्लाईओवर पर वाहनों की साथ आवाजही होगी। वहीं तीसरे लेवल पर मेट्रो का परिचालन होगा।  फिलहाल यहां निर्माण के लिए पिलर लगाने के साथ गर्डर रखने का काम किया जा रहा है। मेट्रो पुल की चौड़ाई करीब 10.5 मीटर जबकि तीन लेन के फ्लाईओवर की चौड़ाई करीब 10 मीटर होगी। 12.5 किमी के मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर पिंक लाइन के विस्तार किया जा रहा है। इससे यात्रियों को दिल्ली के किसी भी कोने में रिंग कॉरिडोर के जरिये सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।


आठ मेट्रो स्टेशन के बीच दौड़ेगी ड्राइवरलेस मेट्रो
इस कॉरिडोर पर यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सोनिया विहार, सूरघाट, जगतपुर गांव, झड़ौदा माजरा और बुराड़ी सहित कुल 8  एलिवेटेड स्टेशनों से यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। फेज-4 के इस कॉरिडोर पर सबसे पहले मेट्रो परिचालन की शुरुआत होगी। खास बात यह है कि परिचालन की शुरुआत के कुछ दिन बाद इस कॉरिडोर पर भी चालक रहित (ड्राइवरलेस) मेट्रो दौड़ेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed