{"_id":"6090ed148ebc3e47ec48c473","slug":"narayana-super-specialty-hospital-received-oxygen-generator-from-france-can-fill-48-cylinders-40-litres-to-60-litres-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसों का संकट दूर : नारायणा हेल्थ केयर को फ्रांस ने दिया ऑक्सीजन जनरेटर, 24 घंटे में भर सकते हैं 40 से 60 लीटर के 48 सिलिंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसों का संकट दूर : नारायणा हेल्थ केयर को फ्रांस ने दिया ऑक्सीजन जनरेटर, 24 घंटे में भर सकते हैं 40 से 60 लीटर के 48 सिलिंडर
Tue, 04 May 2021 12:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 04 May 2021 12:13 PM IST
सार
नारायणा हेल्थकेयर के अध्यक्ष डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने कहा कि अस्पताल की टीम को पहले से ही जनरेटर की स्थापना के लिए जगह मिल गई थी। ऑक्सीजन जनरेटर को रविवार शाम 8:30 बजे तक स्थापित कर लिया गया था और शाम 9:30 बजे ट्रायल रन शुरू किया गया था।
विज्ञापन
ऑक्सीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान जा रही है। इतने दिनों बाद भी ऑक्सीजन का संकट दूर नहीं हुआ है। अन्य अस्पतालों की तरह पूर्वी दिल्ली के नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल भी ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहा था।
विज्ञापन
लेकिन पिछले हफ्ते अचानक उन्हें फ्रांसीसी दूतावास से एक ऑक्सीजन जनरेटर डोनेट करने का प्रस्ताव मिला। मेल में कहा गया कि वे नारायणा हेल्थकेयर बैंगलोर को ऑक्सीजन जनरेटर भेजना चाहते हैं। लेकिन अस्पताल ने यह अनुरोध करते हुए लिखा कि जेनरेटर को दिल्ली के लिए भेजा जाए, क्योंकि यहां ऑक्सीजन का संकट ज्यादा है, इसकी वजह से लोगों की जानें जा रही हैं।
विज्ञापन
आमतौर पर अप्रूवल और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया में महीनों लग जाते थे, लेकिन कोरोना की गंभीरता को देखते हुए फ्रांसीसी सरकार ने संकट का सामना करने के लिए एक दिन के भीतर ऑक्सीजन जनरेटर भेज दिया। यह रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गया था। इसको सौंपने में तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
नारायणा हेल्थकेयर के अध्यक्ष डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने कहा कि अस्पताल की टीम को पहले से ही जनरेटर की स्थापना के लिए जगह मिल गई थी। ऑक्सीजन जनरेटर को रविवार शाम 8:30 बजे तक स्थापित कर लिया गया था और शाम 9:30 बजे ट्रायल रन शुरू किया गया था।
नारायण हेल्थ के क्षेत्रीय निदेशक कमांडर नवनीत बाली ने कहा कि तीन घंटे में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र पूरी तरह से चालू हो गया और अस्पताल में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी सरकार द्वारा दान किया गया जनरेटर 24 घंटों में 40 से 60 लीटर तक के 48 सिलिंडरों को भर सकता है। बाली ने कहा कि अब हम और ऑक्सीजन बेड जोड़ने के बारे में सोच सकते हैं।