फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Naravane Book Controversy Delhi Police issues notice to Penguin Random House India

Naravane Book Controversy: नोटिस के बाद पेंगुइन रैंडम हाउस के दफ्तर पहुंची दिल्ली पुलिस, ढाई घंटे तक की जांच

Wed, 11 Feb 2026 09:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Feb 2026 09:10 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में इस किताब का हवाला दिए जाने और इसके अंशों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया।

विज्ञापन
Naravane Book Controversy Delhi Police issues notice to Penguin Random House India
जनरल एमएम नरवणे, पूर्व सेना प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने 'पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया' को नोटिस जारी कर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक को सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख की पुस्तक को लेकर दर्ज मामले में और सीक्रेट एक्ट व कॉपी राइट की धाराएं भी जोड़ी हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की एक टीम बुधवार को गुरुग्राम में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के ऑफिस में पहुंची और करीब ढाई घंटे तक जांच पड़ताल की। टीम वहां से कुछ कागजात भी अपने साथ लाई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया, जब पुस्तक की स्थिति और अनधिकृत संस्करणों के कथित अवैध प्रसार के विरोध में दावे किए जा रहे हैं, जिससे प्रकाशक, पूर्व सेना प्रमुख और वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां एक व्यापक सार्वजनिक विवाद में शामिल हो गई हैं। पुलिस के अनुसार विशेष प्रकोष्ठ ने नोटिस के माध्यम से प्रकाशक से औपचारिक रूप से संपर्क कर कई सवाल पूछे हैं और उनके विस्तृत जवाब मांगे हैं।

विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 'पेंगुइन इंडिया' को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के माध्यम से कई सवाल पूछे गए हैं और उनके जवाब मांगे गए हैं। यह कदम उन रिपोर्ट के मद्देनजर उठाया गया है जिनमें दावा किया गया है कि नरवणे के संस्मरण 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' की पांडुलिपि प्रकाशन से पहले डिजिटल और अन्य प्रारूपों में अवैध रूप से संभवत प्रसारित की गई। पुलिस ने बताया कि पांडुलिपि के अनधिकृत प्रसार के संबंध में लगे आरोपों के कारण प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

धाराएं जोड़ी गई हैं-
दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की कथित अप्रकाशित किताब (फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी) के ऑनलाइन लीक और अनधिकृत सर्कुलेशन को लेकर दर्ज मामले में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट और कॉपीराइट अधिनियम की धाराएं जोड़ दी हैं। पुलिस ने यह कदम तब उठाया जब बिना जरूरी मंजूरी के किताब के अंश सोशल मीडिया पर साझा किए गए। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है कि संवेदनशील पांडुलिपि कैसे सार्वजनिक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed