{"_id":"6018627b8ebc3e32f2278f6a","slug":"nails-were-dug-on-the-road-at-the-tiki-border-ashram-news-noi5632031102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघु बॉर्डर के बाद टीकरी बॉर्डर पर भी पुलिस ने की सुरक्षा कड़ी, सड़क खोदकर लगाईं कीलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघु बॉर्डर के बाद टीकरी बॉर्डर पर भी पुलिस ने की सुरक्षा कड़ी, सड़क खोदकर लगाईं कीलें
Tue, 02 Feb 2021 02:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघु बॉर्डर के बाद अब दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने सड़क को खोदकर गड्ढों के अंदर कीलें और सरिया लगवा दिया है, ताकि 26 जनवरी की तरह दोबारा किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा सके। इससे पहले यहां पर पुलिस ने आरसीसी की दीवार भी बनवाई थी। साथ में सात लेयर की लोहे की बैरिकेडिंग भी की गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने सड़क खोदकर उसमें लंबी-लंबी कीलें व सरिया लगवा दिया है। बैरीकेडिंग के पार बड़ी संख्या में रोड रोलर भी खड़े किए गए हैं। आंदोलन स्थल के उस पार टीकरी कलां गांव तक पुलिस ने जगह-जगह पर इसी तरह से बैरिकेडिंग की हुई है। इसके अलावा यहां पर चार फीट मोटी कंकरीट की दीवार भी बनाई जा चुकी है। अब इस दीवार और एमसीडी टोल के बीच ही पुलिस ने सड़क खोदकर उसमें सीमेंट के अंदर कीलें और सरिया लगवाया है।
विज्ञापन
26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क हो चुकी है। वह किसी तरह की हिंसा से निपटने की पुरजोर तैयारी कर रही है। टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की 15 कंपनियां पहले से तैनात हैं। पुलिस के अनुसार, कीलों को पार कर अब यहां से आगे बढ़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।
विज्ञापन