फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   mystery of robbing an elderly woman by stabbing her into house is solved police reached robber through a challan

दिल्ली: बुजुर्ग महिला को घर में घुसकर चाकू मारकर लूटपाट करने की गुत्थी सुलझी, एक चालान के जरिये लुटेरे तक पहुंच गई पुलिस

Tue, 25 Jan 2022 10:17 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 25 Jan 2022 10:17 PM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 22 जनवरी को गुलाबी बाग स्थित फ्लैट में एक बुजुर्ग महिला को चाकू मारकर लूटपाट की कॉल मिली थी। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा चुका था।

विज्ञापन
mystery of robbing an elderly woman by stabbing her into house is solved police reached robber through a challan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सराय रोहिल्ला इलाके में बुजुर्ग महिला को घर में घुसकर चाकू मारकर लूटपाट करने की गुत्थी को पुलिस ने महज एक चालान के जरिये 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने इस संबंध में परिवार के ही पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान प्रेम कुमार उर्फ काला बंदा उर्फ रणधीर सिंह (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, चाकू और महिला से लूटा गया फोन बरामद किया है। आरोपी इससे पूर्व भी दस आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 22 जनवरी को गुलाबी बाग स्थित फ्लैट में एक बुजुर्ग महिला को चाकू मारकर लूटपाट की कॉल मिली थी। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची तो महिला के पेट और कंधे में दो चाकू लगे थे। पूछताछ के दौरान 60 वर्षीय महिला ने बताया कि शाम के समय वह घर में अकेली थी। इसी दौरान नकाबपोश आरोपी घर में घुसा। आरोपी रुपयों की डिमांड करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने वह उसे चाकू मारकर उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एक कैमरे में आरोपी बाइक पर सवार होकर जाता हुआ दिखा। उस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस उसके घर पहुंची तो पता चला कि आरोपी ने चार-पांच साल पहले मकान खाली कर दिया था। अब पुलिस के पास आरोपी का कोई पता नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक के चालान को चेक किया। एक चालान 24 दिसंबर 2021 को किसी रणधीर सिंह नामक शख्स ने भरा था। पुलिस उस नए एड्रेस के आधार पर बलजीत नगर पहुंची तो वहां पता चला कि आरोपी ने यहां से भी मकान खाली कर दिया है। अब वह कहां रहता है किसी को नहीं पता। लेकिन पुलिस को वहां से रणधीर की पत्नी का मोबाइल नंबर मिल गया। पुलिस ने उसके एड्रेस की जांच की तो वह नवादा का मिला। मोबाइल कंपनी को दिए गए पते पर भी आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उस नंबर की लोकेशन ट्रेस की। जिसके बाद आरोपी रणधीर को गिरफ्तार कर बाइक व चाकू और मोबाइल को बरामद कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह पहले बुजुर्ग के बेटे के पास डीजी ऑपरेटर का काम करता था। महिला का पति फोटो स्टूडिया चलाते हैं जबकि बेटा वैडिंग प्लानर है। घटना वाले दिन रैकी कर उसने महिला से लूटपाट की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed