फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   murder of a sweeper in the capital  

खून खराबा : नसीहत का विरोध किया तो चाकू घोंपकर हत्या. दो गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 21 Aug 2021 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Aug 2021 05:34 AM IST
सार

  • आरोपियों ने चाकू से 15 से ज्यादा वार किए
  • बर्दाश्त नहीं हुई कर्मचारी की टोकाटाकी

विज्ञापन
murder of a sweeper in the capital  
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठीक से कपड़े पहनने की नसीहत देने पर मामला इतना बढ़ गया कि एक ऑफिस में काम करने वाले एकाउंटेंट समेत तीन कर्मचारियों ने अपने ही ऑफिस के स्वीपर की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने स्वीपर युवक पर चाकू से 15 से ज्यादा वार किए थे। रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ ने हत्या की इस गुत्थी को दो दिन में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार तीसरे आरोपी को पकडने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन


रोहिणी जिला डीसीपी प्रवण तायल के अनुसार उदय विहार, कंझावला दिल्ली निवासी सलमान अली नामक युवक का शव जापानी पार्क के पास 18 अगस्त की सुबह मिला था। इसके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। हत्या का मामला दर्जकर प्रशांत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम भी आरोपियों की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


इस टीम को सूचना मिली थी कि सलमान अली की हत्या तीन लोगों ने की है। इनमें से दो आरोपी सलमान अली के ऑफिस राधिक एक्सप्रेस कंपनी के कर्मचारी है। पुलिस टीम ने कंपनी के क्राउने हाईट बिल्डिंग में छापेमारी कर दो आरोपी विजय विहार निवासी पवन कुमार(26) व रवि कुमार चौहान(27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके तीसरे साथी रवि दिवाकर की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सलमान उनके ऑफिस में स्वीपर का काम करता था। कुछ दिन पहले साफ-सफाई करते हुए सलमान अली के कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए थे। इस पर पवन कुमार ने सलमान अली को ठीक से कपड़े पहनने की नसीयत दे दी। सलमान अली ने इस नसीहत का विरोध किया और कहा कि वह कंझावला का रहने वाला है और उसकी बदमाशों से जान-पहचान है।


वह उसकी हत्या करवा देगा। इस पर पवन को लगा कि सलमान अली उसकी हत्या कर देगा। ऐसे में उसने रवि कुमार चौहान व रवि दिवाकर के साथ मिलकर सलमान अली की हत्या कर दी। पवन कुमार कंपनी में एकाउटेंट का काम करता था। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू की बरामद करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed