{"_id":"5f74db728ebc3e9bba211535","slug":"murder-followup-ashram-news-noi5396535103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तलाक देकर जल्दी शादी करने की जिद कर रही थी प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को तलाक देकर जल्दी शादी करने की जिद कर रही थी प्रेमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। अलीपुर में अपनी प्रेमिका उर्मिल चौधरी को गोली मारकर रोहतक के बैंसी गांव में ससुर रणबीर की हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के एसआई संदीप दहिया ने चौंकाने वाले कई खुलासे किए हैं। संदीप ने बताया कि रविवार शाम को कार में उसकी प्रेमिका पत्नी को तलाक देकर जल्द शादी करने की जिद कर रही थी। काफी देर बहस होने के बाद उर्मिल उसकी डस्टर गाड़ी से उतरकर पैदल शनि मंदिर की ओर जाने लगी। गुस्से में संदीप ने पीछे से उर्मिल पर तीन गोलियां दाग दीं। तीन गोलियां चलाने के बाद उसकी पिस्टल में गोली फंस गई। इसे निकालने के चक्कर में दो कारतूस मौके पर ही गिर गए। बाद में उर्मिल को घायल अवस्था में मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में उर्मिल की हालत गंभीर बनी हुई है। संदीप ने बताया कि अपनी पत्नी और बच्चों से प्यार करने की वजह से उन पर हमला नहीं किया।
बाहरी-उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को संदीप दहिया को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बुधवार को अलीपुर थाना पुलिस ने अपने केस में संदीप की गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी कीं। अब अलीपुर थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। वहीं रोहतक पुलिस भी अपने केस में उसकी औपचारिक गिरफ्तारी करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदीप की डस्टर गाड़ी व पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। संदीप को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि लाहौरी गेट थाने में तैनात एसआई संदीप दहिया ने घटना वाले दिन मालखाने से 9 एमएम की पिस्टल व 10 कारतूस अपने नाम पर लिए थे। उर्मिल से झगड़े के बाद तीन गोलियां उसे मार दीं, जबकि दो कारतूस घटनास्थल पर गिर गए। उर्मिल को गोली मारने के बाद रातभर संदीप कुंडली में कार में बैठा रहा। रात को ही उसने ससुर की हत्या की साजिश रच ली। उसे लगता था कि ससुर की हत्या करने के बाद ही उसका बदला पूरा होगा। अगले दिन ससुर की अपनी सरकारी पिस्टल से हत्या कर दी। चार कारतूस पुलिस ने उसके पास से बरामद कर लिए।