{"_id":"5ab6e8144f1c1bc0078b6f7c","slug":"msp-satyagrah-there-is-no-use-of-government-mandi-says-yogendra-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगेंद्र यादव बोले- सरकारी अनाज खरीद केंद्रों का नहीं मिला रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेंद्र यादव बोले- सरकारी अनाज खरीद केंद्रों का नहीं मिला रहा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Mar 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
देशभर में न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सत्याग्रह कर रहे जय किसान आंदोलन, स्वराज अभियान और अन्य किसान संगठनों का आरोप है कि सरकारी अनाज खरीद केंद्रों का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा। वर्तमान में तय न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी किसान अपना अनाज नहीं बेच पा रहे हैं।
किसान संगठनों ने यह आरोप सत्याग्रह के पहले चरण में पांच राज्यों की अनाज मंडियों का दौरा करने के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर लगाया है। सरकार से मांग की है कि इन खामियों को जल्द दूर किया जाए।

Trending Videos
स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि किसानों को कहीं भी एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) नहीं मिल रहा है। तरह-तरह के फिल्टर लगाकर खरीद केंद्र उपज के उचित मूल्य को खारिज कर दे रहे हैं।
एक तरफ सरकार ज्यादा पैदावार होने पर श्रेय लेती है, दूसरी तरफ पूरी मात्रा की खरीद नहीं कर किसानों को ज्यादा उपजाने की सजा देती है। जो किसान बेच भी रहे हैं, उन्हें भुगतान दो माह में होता है। इससे किसान पीछे हट जाते हैं।