फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Movement against Disease from Water

जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए दक्षिणी निगम द्वारा जन जागरूकता अभियान शुरू

Mon, 03 Jun 2019 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Movement against Disease from Water
जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा जन जागरूकता अभियान शुरू
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर सुनीता कांगड़ा ने जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए एकजुट होकर जन जागरूकता अभियान में सहयोग देने पर बल दिया है। बचाव को इन बीमारियों के उपचार से अधिक कारगर माना गया है। कांगड़ा ने सोमवार को मादीपुर वार्ड के एक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दो महीने के लिए जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसे बाद में हर वार्ड में चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी जलजनित बीमारियों से बचाव और नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रयास किए। इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए कम से कम सप्ताह में एक दिन पानी भर सकने की आशंका वाले बर्तनों, वस्तुओं, कूलरों, टायरों आदि को साफ करने की सलाह दी।
जन समूह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया का कोई उपचार नहीं है, केवल सावधानी और बचाव से इनसे दूर रहा जा सकता है। इस मौके पर महापौर ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने के लिए अपने आसपास साफ सफाई रखने सहित लोगों से शौचालय का इस्तेमाल करने का माहौल बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कोई भी नेक कार्य संपन्न करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है। डेंगू के 90 प्रतिशत मरीजों का घर पर ही उपचार किया जा सकता है। इससे दहशत फैलाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में नहीं सामने आया डेंगू-मलेरिया का कोई मामला
निगम की ओर से जारी जलजनित बीमारियों से संबंधित रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून तक 15374 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। यह आंकड़ा पिछले वर्ष (24016) की तुलना में कम है। 1 जून 2019 तक डेंगू के 11 मरीज सामने आए हैं जबकि 2018 में यह संख्या 22 थी। अब तक मलेरिया के 9 जबकि चिकनगुनिया के 5 मामले सामने आए हैं। पिछले एक सप्ताह में डेंगू और चिकनगुनिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed