फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   motive behind killing property dealer wife has not been disclosed dabri murder delhi police

दोस्ती-प्यार या कुछ और: दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की बीवी से कैसे थे आशीष के संबंध?, जीम में हुई थी मुलाकात

Fri, 28 Jul 2023 10:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 10:46 PM IST
सार

डाबड़ी में महिला की हत्या करने के मकसद का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों की पहली बार मुलाकात जीम में हुई थी। दोनों के एक दूसरे के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
motive behind killing property dealer wife has not been disclosed dabri murder delhi police
डाबड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डाबड़ी इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस को अभी तक वारदात के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में दोनों के एक दूसरे के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन को जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

घर के सामने गोली मारकर की थी हत्या
पुलिस युवक और महिला के बीच फोन पर हुई बातचीत और चैट के जरिए हत्या और खुदकुशी के कारणों की तलाश में जुटी है। डाबड़ी के वैशाली इलाके में बृहस्पतिवार रात 23 साल के आशीष ने इसी इलाके में रहने वाली 42 साल की महिला रेणू की उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम में हुई थी मुलाकात
इसके बाद आशीष ने भी अपने घर की छत पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रेणू के पति का प्रॉपर्टी का काम है। वहीं आशीष 12वीं के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता मजदूरों की ठेकेदारी करते हैं। दोनों की चार साल पहले जिम में मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन

परिवार को नहीं पता दोनों के बीच क्या था संबंध
शुक्रवार को डीडीयू अस्पताल में रेणु और आशीष के शव का पोस्टमार्टम किया गया। यहां दोनों के परिवार वालों से घटना की वजह जानने की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी दोनों के परिवार वाले पूछताछ की स्थिति में नहीं हैं।

लॉक है आशीष का फोन
जांच में पता चला है कि आशीष का फोन लॉक है, जिसे पुलिस खोलने में जुटी है। परिवार वालों ने बताया कि आशीष अकसर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दोस्तों से बातचीत करता था, लेकिन कोई उसके मैसेज न देखे इसके लिए उसने फोन को लॉक कर रखा था।

जिम वालों से हो सकती है पूछताछ
पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों के बीच के संबंध को लेकर जिम मालिक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा सकती है। चार साल पहले जिम में ही उनकी मुलाकात हुई थी। महिला के घर से 200 मीटर पर जिम स्थित है। पुलिस को उम्मीद है कि यहां से कुछ सुराग हाथ लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed