फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mother-daughter cut with sickle if she refused to marry, Gambhir

शादी से किया इंकार तो मां-बेटी को दरांती से काटा, गंभीर

Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter cut with sickle if she refused to marry, Gambhir
नई दिल्ली। द्वारका जिले के छावला इलाके में शादी से इंकार करने पर एक शख्स ने मां-बेटी को दरांती से काट डाला। जख्मी हालत में दोनों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी रामू (38) को राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। छावला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मां लाली उर्फ लली (40) और बेटी रूबी (18) का इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लाली बेटी रूबी के साथ छावला इलाके के कंगनहेड़ी में रहती है। लाली के पति राजकुमार की मौत हो चुकी है। इनके पड़ोस में मूलरूप से यूपी के सीतापुर के गांव भारतपुर निवासी रामू रहता है। रामू इनके घर आता-जाता रहता था। आरोप है कि रविवार रात करीब 8 बजे वह लाली के घर पहुंचा। बातचीत के दौरान उसने रूबी से शादी करने की इच्छा जताई। लाली व रूबी ने मना किया तो रामू आग बबूला हो गया। उसने दरांती निकालकर पहले लाली पर कई वार किए। इसके बाद रूबी पर भी हमला कर दिया। मां-बेटी के चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंच गए और रामू को खूब पीटा। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed