फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than four thousand infected after 35 days in the capital

राजधानी में 35 दिन बाद चार हजार से अधिक संक्रमित

Sat, 24 Oct 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
More than four thousand infected after 35 days in the capital
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। 35 दिन बाद शुक्रवार को 4086 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 26 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 18 सितंबर को 4127 लोग संक्रमित मिले थे। थोड़ी राहत की खबर यह है कि बीते 24 घंटे में 3296 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के कुल 3,48,404 मामले हो गए हैं। इनमें 3,16,214 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6189 की मौत हो गई है। फिलहाल संक्रमण दर 8.18 फीसदी और रिकवरी दर 90 फीसदी है। सक्रिय मामले बढ़कर 26001 हो गए हैं। विभिन्न कोविड अस्पतालों में 15739 बेड की व्यवस्था है। इनमें 5116 मरीज भर्ती हैं और 10557 खाली हैं। 15483 मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। इसके अलावा कोविड केयर केंद्र में 935 और स्वास्थ्य केंद्रों में 315 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, एक दिन में 58,568 जांच की गई। इस दिन की संक्रमण दर बढ़कर 6.98 फीसदी रही। दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 2,24,204 जांच की जा रही है। अब तक करीब 42,598,78 टेस्ट किए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन बढ़कर 2777 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed