{"_id":"61d9d24ecf873579c74020a1","slug":"more-than-200-health-workers-of-aiims-are-corona-infected-apart-from-doctors-nurses-security-guards-are-also-involved","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक ही दिन में एम्स के 200 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों के अलावा नर्स, सुरक्षा गार्ड तक शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक ही दिन में एम्स के 200 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित, डॉक्टरों के अलावा नर्स, सुरक्षा गार्ड तक शामिल
Sat, 08 Jan 2022 11:35 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:35 PM IST
सार
सफदरजंग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, आरएमएल, लोकनायक, डीडीयू, जीटीबी, अंबेडकर अस्पताल, बुराड़ी और ईएसआई अस्पतालों में इनदिनों यही हालात देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले अस्पतालों की परेशानी बढ़ाने लगे हैं। शनिवार को एक ही दिन में एम्स के 200 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रेजिडेंट डॉक्टरों के अलावा नर्स, सुरक्षा गार्ड, पैरामेडिकल स्टाफ और गैर चिकित्सीय स्टाफ तक शामिल हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स में अब तक 400 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 35 कर्मचारी अभी एम्स के न्यू प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। एम्स के अलावा दिल्ली के बाकी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। बहरहाल स्थिति यह है कि दिल्ली के 16 अस्पतालों में संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 1350 हुई है। शुक्रवार तक यह आंकड़ा एक हजार के आसपास था।
विज्ञापन
सफदरजंग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, आरएमएल, लोकनायक, डीडीयू, जीटीबी, अंबेडकर अस्पताल, बुराड़ी और ईएसआई अस्पतालों में इनदिनों यही हालात देखने को मिल रहे हैं। इनके अलावा पूर्वी दिल्ली के चाचा नेहरु और डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भी स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी और दिल्ली स्टेट कैंसर अस्पताल में भी अब तक 60 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हैं जिनमें से करीब 10 कर्मचारियों में संक्रमण के लक्षण मोडरेट मिलने की वजह से भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन