फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 2 thousand people died in a week from Corona in the capital

आंकड़ों में असलियत : राजधानी में कोरोना से एक सप्ताह में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Wed, 28 Apr 2021 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
 अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 05:34 AM IST
सार

  • प्रतिदिन औसतन 323 लोग तोड़ रहे दम
  • देश के महानगरो में सबसे अधिक संख्या

विज्ञापन
More than 2 thousand people died in a week from Corona in the capital
corona in india - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में कोरोना के रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहे मामलों के साथ-साथ रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आलम यह है कि एक सप्ताह में ही 2 हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं। देश के पांच बड़े महानगरों में दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा सर्वाधिक है। दिल्ली में अबतक कोरोना से कुल 14,628 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन

 
पिछले एक सप्ताह के आंकडों पर गौर करे तो सात दिन में कुल 2,267 मौतें हो चुकी है। रोजाना औसतन 323 लोग दम तोड़ रहे हैं। यह आंकडा नवंबर में आई तीसरी लहर से भी तीन गुना ज्यादा है। लगातार मृतकों की संख्या बढ़ने से  राजधानी में कोरोना से मृत्युदर 1.40 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


उधर, देश के चारों महानगरों में भी कोरोना से सबसे अधिक मौत दिल्ली में ही हुई है। यहां मौत का कुल आंकड़ा 14,628 है,जबकि, मुंबई में 12830, बेंगलुरु में 5840, चेन्नई में, 4873, और कोलकाता में 3332 है। इस लिहाज से देखें तो सबसे अधिक मौत दिल्ली में ही हुई है। नाम न छापने की शर्त पर जीटीबी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि बीते कुछ दिनों में इलाज के अभाव में भी लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड न मिलने के चलते उनकी आंखों के सामने पिछले एक सप्ताह में कई मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि अस्पतालों में बेड कमी नहीं  है। युद्धस्तर पर बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

पिछले एक सप्ताह के मौत के आंकड़े
तारीख   -      मौत
26 अप्रैल         380
25                    350
24                    357
23                    348
22                    306
21                     249                        
20                     277

नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और 26 अप्रैल तक के हैं। 



 

तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी की कोरोना से मौत

तिहाड़ जेल में एक विचाराधीन कैदी की कोरोना से मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार  43 वर्षीय कैदी मोहम्मद अनीश सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ये कैदी 2019 से ड्रग तस्करी केस में जेल में था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे जेल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां दोपहर को उसकी मौत हो गई थी।  पिछले साल कोरोना महामारी शुरू होने के बाद ये जेल में कोरोना से तीसरी मौत है। गत वर्ष मंडोली जेल में 15 जून और 14 जुलाई को एक-एक कैदी की कोरोना से मौत हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल में मार्च 2021 से अब तक 267 कैदी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 22 ठीक हो चुके हैं जबकि 245 सक्रिय मरीज हैं। 

इस अवधि में 92 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक मरीज ठीक हो चुका है जबकि 91 सक्रिय मरीज हैं। जेल में कोरोना संक्रमण का पहला मामला रोहिणी जेल में 13 मई 2020 को सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed