फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Monsoon Update: Monsoon Likely To Come in Delhi On July 2

बरसो रे बदरा: दिल्ली में दो जुलाई को मानसून के दस्तक देने की संभावना

Wed, 30 Jun 2021 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 30 Jun 2021 08:40 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दो जुलाई से बारिश होने की शुरूआत हो रही है और उसके बाद अगले तीन दिनों तक बारिश होगी, लेकिन इन तीन दिनों के दौरान लगातार एवं तेज बारिश होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Delhi Monsoon Update: Monsoon Likely To Come in Delhi On July 2
काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दो जुलाई को मानसून के दस्तक देने की संभावना है। दरअसल मौसम विभाग ने राजधानी में दो से चार जुलाई तक बारिश होने के संकेत दिए है। इसके अलावा इन तीनों के दौरान तापमान में भी गिरावट होने के आसार बताए है, जबकि एक जुलाई तक दिन एवं रात को तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। तेज गर्मी की वजह से पूरे दिन लोगों का बुरा हाल रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दो जुलाई से बारिश होने की शुरूआत होगी और उसके बाद अगले तीन दिनों तक बारिश होगी, लेकिन इन तीन दिनों के दौरान लगातार एवं तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि इन तीनों दिन तापमान में गिरावट आएगी। इन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस तरह राजधानी निवासियों को अभी तीन दिन तक गर्मी से बेहाल रहेगा होगा। राजधानी में सोमवार को अधिकम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो समान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


राजधानी में सबसे अधिक तापमाल पीतमपुरा इलाके में रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मयूर विहार में सबसे कम तापमान रहा, यहां 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इस तरह दिनभर राजधानी निवासियों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने सिर एवं मुंह को कपड़े से ढक कर चलते दिखाई दिए। खासकर युवतियों ने तो अपना पूरा मुंह दुपट्टे से ढक रखा था। राजधानी में मंगलवार को 7.23 बजे सूर्यास्त होगी, जबकि बुधवार को 5.27 बजे सूर्योदय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed