फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mongolian President meets Marwah Studio director Sandeep Marwah

संदीप मारवाह से मिले मंगोलिया के राष्ट्रपति, दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Fri, 20 Sep 2019 06:34 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 20 Sep 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Mongolian President meets Marwah Studio director Sandeep Marwah
संदीप मारवाह-राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा - फोटो : अमर उजाला

मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान बाटुल्गा मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह से भी मिले और उनके कामों की सराहना की। इंडो मंगोलियाई फिल्म और सांस्कृतिक फोरम की संरक्षकता को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा की मैं भारत और मंगोलिया के बीच संबंधों को विकसित करने व बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए संदीप मारवाह को बधाई देता हूं। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा की मैं भारत की राजकीय यात्रा पर आकर बहुत खुश हूं। भारत के साथ हमारे सदियों पुराने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। मंगोलिया के राजदूत गोंचिग गैंबोल्ड ने इस कार्यक्रम का समन्वय और संचालन किया। इस दौरान आईसीसीआर के महानिदेशक अखिलेश मिश्रा, मंगोलियाई राष्ट्रीय फिल्म आयोग के अध्यक्ष ओरगिल मखान, मंगोलिया के रोड एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट मिनिस्टर एख ऍमगलन ब्यामबसूरेन, ग्रेट हुरल राज्य के सदस्य अंडरमा बतबयार भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह ने कहा कि मंगोलिया एक शांतिप्रिय देश है और उनसे हमेशा ही हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। मेरे लिए यह खुशी की बात होगी की हम फिल्म और संस्कृति के लिए एक दूसरे का सहयोग करें तभी दो देशों के रिश्ते और भी ज्यादा प्रगाढ़ हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed