फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Modi Mahotsav organized on PM Modi's 75th birthday

Delhi News: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर मोदी महोत्सव का आयोजन

Thu, 11 Sep 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Modi Mahotsav organized on PM Modi's 75th birthday
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी (नमो) अध्ययन केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका नाम मोदी महोत्सव: विकसित भारत @2047 समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और सतत विकास का रोडमैप रहेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के एनसीपीयूएल के सहयोग से आयोजित इस संगोष्ठी में डॉ. किरण बेदी, प्रो. जगदीश मुखी, डॉ. बसंत गोयल और प्रो. टंकेश्वर कुमार समेत अन्य लोग अपने विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन


संगोष्ठी में सात पुस्तकों का विमोचन होगा, जिनमें नरेंद्र मोदी: एक विचारधारा, नरेंद्र मोदी: सामाजिक क्रांति, 2014 के बाद का भारत, राष्ट्र प्रथम नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी: भारत की आवाज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साक्षात्कार और टैगोर बत्तीसी शामिल हैंं। केंद्र के अध्यक्ष प्रो. जसीम मोहम्मद ने बताया कि यह आयोजन युवा विद्वानों और छात्रों को प्रेरित करने के साथ-साथ बौद्धिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed