फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mla request people to come to donate plasma

राघव चड्ढा ने लोगों से की प्लाज्मा दान करने की अपील

Wed, 08 Jul 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mla request people to come to donate plasma
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके दिल्लीवालों से प्लाज्मा दान करने की अपील मंगलवार को आप विधायक राघव चड्ढा ने की। चड्ढा ने कहा कोरोना को हराने वाले लोगों के पास अब दूसरों की जान बचाने का मौका है। एक व्यक्ति के प्लाज्मा से दो कोरोना मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर से विधायक राघव चड्ढा ने मीडिया से कहा कि भगवान सभी को दूसरों का जीवन बचाने का अवसर जल्दी नहीं देता। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रशिक्षित डॉक्टरों का एक दल गठित किया है। ये डॉक्टर प्लाज्मा दे सकने वाले लोगों से बातचीत कर उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें प्लाज्मा दान करना चाहिए।
विज्ञापन

बीते दिनों दिल्ली सरकार ने वसंत कुंज स्थित आईएलबीएस अस्पताल में देश के पहले प्लाज्मा बैंक की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद माना था कि अभी प्लाज्मा लेने वालों की संख्या ज्यादा है, जबकि प्लाज्मा देने वालों की संख्या कम। उन्होंने ठीक हो चुके लोगों से अपील की थी कि वह आगे आकर प्लाज्मा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed