फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   misdeed with Minor in Okhla area Delhi

शर्मसार हुई दिल्ली: दोस्ती से इनकार पर नाबालिग से दुष्कर्म, चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार

Thu, 18 Nov 2021 06:28 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Nov 2021 06:28 PM IST
सार

ओखला इलाके में दोस्ती करने से इनकार पर एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज कर लिए हैं। 

विज्ञापन
misdeed with Minor in Okhla area Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में अलग-अलग जगहों पर दो नाबालिग व एक विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ओखला इलाके में दोस्ती न करने पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। दूसरी घटना में चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं सरिता विहार में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। तीनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 

विज्ञापन


दोस्ती नहीं करने पर किशोरी के साथ दुष्कर्म
ओखला इलाके में दोस्ती न करने पर नाबालिग(13) के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक किशोरी का तीन महीने से पीछा कर रहा था। किशोरी ने दोस्ती करने से मना कर दिया तो आरोपी मंगलवार को पीड़िता के घर में घुस गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपी युवक पीड़ित किशोरी के मुहल्ले में ही रहता है। आरोपी ने युवती को कई बार रास्ते में रोका था। ओखला औद्योगिक थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर पोक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया
अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी(15) के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भतीजी की तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर किशोरी की काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद किशोरी ने पूरी बात बताई। अंबेडकर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने बयान में कहा है कि जून महीने में उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे। पीछे से चाचा घर में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा ने किशोरी का वीडिया बना लिया था। उसने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देगा। डर के चलते भतीजी ने किसी को कुछ नहीं बताया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरिता विहार में दोस्त कर महिला के साथ दुष्कर्म

सरिता विहार इलाके में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने महिला को अपने घर में बंधक बना लिया और उसके जबरदस्ती गर्भपात कराया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सरिता विहार थाने में की। विधवा महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी जून, 2021 में सोशल मीडिया के जरिए मुमताज नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया था। वह महिला को सरिता विहार इलाके में होटल में ले गया और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। हौजखास पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed