फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreants looted jewelery worth lakhs from supplier In Dayalpur area of North-East Delhi

दिल्ली: सप्लायर से लाखों के जेवरात लूटे, फरार होते समय युवक से कंधा टकराया तो बदमाशों ने मार दी गोली

Sun, 31 Oct 2021 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Oct 2021 09:34 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में बदमाशों ने सप्लायर से लाखों के जेवरात लूट लिए। फरार होते समय युवक से कंधा टकराया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। टांग में गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
miscreants looted jewelery worth lakhs from supplier In Dayalpur area of North-East Delhi
सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर के सप्लायर से लाखों के जेवरात लूट लिए। फरार होने के दौरान बदमाश एक युवक से टकराए तो उन्होंने उसे गोली मार दी। टांग में गोली लगने के बाद पीड़ित रोहन (26) को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दयाल पुर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात दयालपुर की गली नंबर-8 में हुई। यहां पर केके ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। जहांगीरपुरी निवासी नितिन (28) ज्वेलर के यहां सोने की जूलरी लेकर आया था। जैसे ही वह शोरूम के बाहर आकर रुका अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने नितिन को रोक लिया। दोनों ही बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्टल देखकर नितिन ने बिना किसी विरोध के जूलरी उसे सौंप दी। वारदात के बाद आरोपी फरार होने लगे। इस बीच गली में ही रोहन नाम का युवक अपनी वैन से एक अन्य दुकान पर बिस्कुट उतार रहा था। रोहन का सामान डिलीवरी का काम है। कुछ लोग बदमाशों के पीछे शोर मचाते हुए भागे तो अचानक रोहन ने पलटकर देखा।
 

एक बदमाश रोहन से टकरा गया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर रोहन पर गोली चला दी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गए। गोली रोहन की टांग में लगी। फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

लूटपाट के दौरान गोली चलने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। बदमाशों ने नितिन से कितना सोना लूटा है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed