{"_id":"60e0a5948ebc3ed77f5a4121","slug":"miscreants-beat-constable-and-ran-away-to-take-his-car-after-car-was-touched-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गाड़ी टच होने के बाद सिपाही की पिटाई कर उसकी कार ले भागे बदमाश, राहगीर और पुलिस की मदद से एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गाड़ी टच होने के बाद सिपाही की पिटाई कर उसकी कार ले भागे बदमाश, राहगीर और पुलिस की मदद से एक को दबोचा
Sat, 03 Jul 2021 11:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:29 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही सुरेंद्र द्वारका के अक्षरधाम अपार्टमेंट में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि वह टोडापुर स्थित ट्रैफिक मुख्यालय में कार्यरत है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका साउथ इलाके में गाड़ी टच करने के विवाद में कार सवार युवकों ने एक सिपाही की पिटाई कर दी और उसकी कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित सिपाही ने एक राहगीर की मदद से आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही सुरेंद्र द्वारका के अक्षरधाम अपार्टमेंट में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि वह टोडापुर स्थित ट्रैफिक मुख्यालय में कार्यरत है। काम खत्म करने के बाद वह कार से घर जा रहा था। सेक्टर दो द्वारका के पास जाम था। वह अपनी कार धीरे धीरे निकाल रहा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार ने ओवरटेक किया। इस दौरान दोनों गाडिय़ां टच हो गई।
विज्ञापन
सफेद कार में सवार चारों युवक गाड़ी से बाहर निकले और सिपाही से मारपीट करने लगे। उसके बाद सभी युवक जबरदस्ती सिपाही की कार में बैठकर उसे लेकर फरार हो गए। वहीं एक आरोपी अपनी कार को लेकर फरार हो गया। सिपाही ने एक राहगीर की बाइक से कार का पीछा किया और कुछ दूरी पर पीसीआर वैन को देखकर सिपाही ने पुलिसकर्मियों ने मदद मांगी। पुलिस ने कार का पीछा किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नवीन के रूप में हुई है। पुलिस नवीन से पूछताछ कर अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन