फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreant who provided arms to gangsters arrested three pistols and 17 cartridges recovered

दिल्ली: गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करने वाला बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल और 17 कारतूस बरामद

Tue, 15 Mar 2022 02:46 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 02:46 AM IST
सार

पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान अमित डेढ़ा के रूप में हुई है। 11 मार्च को जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा को हथियार मुहैया करने वाले एक बदमाश के वेलकम इलाके में आने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
miscreant who provided arms to gangsters arrested three pistols and 17 cartridges recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर पूर्वी जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने बदमाशों को हथियार मुहैया करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी तीन पिस्टल व 17 जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। बदमाश गैंगस्टर अंकित गुर्जर, रोहित चौधरी गैंग के साथ-साथ एनसीआर के बदमाशों को हथियार मुहैया करवाता था।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान अमित डेढ़ा के रूप में हुई है। 11 मार्च को जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा को हथियार मुहैया करने वाले एक बदमाश के वेलकम इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने पीली मिट्टी पुलिया के पास स्कूटी से आए अमित डेढ़ा को दबोचा लिया। अमित गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला है। वह उत्तर प्रदेश के बागपत से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को मुहैया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed