फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreant took away bag of woman ACP of Delhi Police

दिल्ली: पुलिस की महिला एसीपी का बैग छीनकर ले गए बदमाश, ऑटो का कर रही थीं इंतजार

Mon, 15 Mar 2021 11:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
miscreant took away bag of woman ACP of Delhi Police
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
राजधानी दिल्ली में महिलाओं के बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। बाइक सवार बदमाश दिल्ली पुलिस की महिला एसीपी का ही बैग छीनकर ले गए। वारदात के समय वह ऑटो का इंतजार कर रही थीं। बैग में तीन हजार रुपये, उनका दिल्ली पुलिस का परिचय पत्र, अन्य दस्तावेज, पैन ड्राइवर व परिवार के साथ फोटो मौजूद थे। 
विज्ञापन


वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि वारदात के कई दिन बाद भी बाइक सवार बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने चोरी की धारा में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसीपी शिप्रा गिरी परिवार के साथ वसंतकुंज में रहती हैं। वह दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट में तैनात है। वह सात मार्च को अपने दो बच्चों के साथ वसंत स्क्वायर मॉल गई थीं। वापसी में वह आँटो का इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी सफेद रंग की शर्ट पहने एक युवक उनके पास आया और उनके हाथ से बैग छीनकर भागने लगा। वह युवक को पकड़ पाती उससे पहले वह अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। उसका साथी कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। सीसीटीवी फुटेज से पता लग रहा है कि आरोपी बदमाश बिना नंबर की बाइक पर आए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed