फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreant arrested with heroin worth 1.50 crore in delhi

डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ बदमाश गिरफ्तार, उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने दबोचा

Fri, 26 Feb 2021 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Feb 2021 08:27 AM IST
विज्ञापन
miscreant arrested with heroin worth 1.50 crore in delhi
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
अपराध की दुनिया में सैकड़ा बना चुके एक बदमाश को उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान करनैल सिंह उर्फ कन्ना (51) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से 258 ग्राम बेहद उम्दा किस्म की हेरोइन बरामद की है। 
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी ने वर्ष 1990 में अपराध की दुनिया कदम रखा था। तब से अब तक उसके खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। गुलाबी बाग थाना का एक्टिव बीसी होने के अलावा करनैल पर मकोका भी लगा हुआ है। लूटपाट, झपटमारी और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में वह दस साल जेल की सजा भी काट चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार व अन्यों की टीम को सूचना मिली थी कि अंधा-मुगल, प्रताप नगर इलाके के पास हेरोइन के साथ एक बदमाश आने वाला है। फौरन एक टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। मंगलवार शाम को टीम ने प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन की ओर से एक शख्स को आते हुए देखा। मुखबिर के इशारे पर उसकी पहचान कर उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी तलाशी लेने पर बैग में एक पॉलीथीन में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हेरोइन मोती नगर में रहने वाले राजकुमार नामक शख्स से खरीदी है।

इसके अलावा वह बरेली से भी हेरोइन मंगाकर दिल्ली में छोटे हेरोइन तस्करों को बेचता है। 2015 में करनैल के खिलाफ गुलाबी बाग थाने में मकोका का केस दर्ज हुआ था। दिल्ली के अलग-अलग थानों में करनैल के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed