{"_id":"61f9f3680fadcd276126f9fe","slug":"miscreant-admitted-himself-to-the-drug-de-addiction-center-to-escape-from-police-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस से बचने के लिए बदमाश किया ऐसा काम, खुलासा होने पर सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस से बचने के लिए बदमाश किया ऐसा काम, खुलासा होने पर सब हैरान
Wed, 02 Feb 2022 08:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो लूटपाट की वारदात के बाद पुलिस से बचाने के लिए खुद को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कर लिया। तकनीकी जांच से बदमाश के वारदात में शामिल होने का खुलासा होने पर पुलिस ने उसे गाजियाबाद स्थित केंद्र से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस बदमाश के साथी की तलाश कर रही है।
जिला के पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान बिंदापुर निवासी मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। उसपर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह नशे का आदी है। स्मैक खरीदने के लिए वारदात को अंजाम देता था। 26 जनवरी की सुब्रतो दत्ता(63) ने लूटपाट की शिकायत की थी।
जिसमे बताया कि दो बदमाशों ने सेक्टर 6 द्वारका के बाजार में गला दबा कर उससे दो मोबाइल फोन और नौ सौ नकदी छीन लिया। स्पेशल स्टाफ ने मामले की छानबीन के दौरान सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला और पीड़ित के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की।
विज्ञापन
जांच के दौरान नसीम के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई। लेकिन उसके घर पर दबिश के दौरान पुलिस को पता चला कि वह नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। पुलिस वहां से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमे उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह एक साथी बौआ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बौआ की तलाश कर रही कर रहीं है।