फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   misconduct with two girls in shelter home of delhi

दिल्ली में दरिंदगी : शेल्टर होम में दो युवतियों से दुष्कर्म, महिला निदेशक समेत चार पर केस

Mon, 28 Mar 2022 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 03:34 AM IST
सार

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने शेल्टर होम में रहने वाली एक मानसिक रूप से अशक्त युवती के साथ भी दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब शेल्टर होम के अधिकारियों से की तो उन्होंने उल्टा उसको ही धमकाकर जुबान बंद रखने के लिए कहा। बाद में पीड़िता को नौकरी से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
misconduct with two girls in shelter home of delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके के एक शेल्टर होम में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शेल्टर होम की महिला कर्मी ने शेल्टर होम के एक अधिकारी पर दुष्कर्म व बाकी लोगों पर छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने शेल्टर होम में रहने वाली एक मानसिक रूप से अशक्त युवती के साथ भी दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब शेल्टर होम के अधिकारियों से की तो उन्होंने उल्टा उसको ही धमकाकर जुबान बंद रखने के लिए कहा। बाद में पीड़िता को नौकरी से निकाल दिया गया। पुलिस ने शेल्टर होम की  महिला निदेशक समेत चार लोगो के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता सपना (26)(बदला हुआ नाम) अकेली उत्तरी दिल्ली इलाके में रहती है। इसके माता-पिता नहीं हैं। पढ़ाई करने के बाद सपना ने सब्जी मंडी इलाके में डुसिब के एक शेल्टर होम में नौकरी शुरू की। उसका आरोप है कि यहां काम करने वाले दो कर्मचारियों की उस पर बुरी नजर थी। वह उसे जानबूझकर छेड़छाड़ करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल पर हुई पार्टी के दौरान शेल्टर होम के एक अधिकारी ने उसके साथ जबदरस्ती करने का प्रयास किया। लेकिन वह किसी तरह बच गई। इसके बाद आठ जनवरी को आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एनजीओ की महिला निदेशक को कॉल कर सारी बात बताई तो उल्टा उसने पीड़िता को ही डांटना शुरू कर दिया।

अगले दिन पीड़िता निदेशक के दफ्तर पहुंची तो वहां उसे चुप रहने के लिए कहा गया। यह बात आरोपी और उसके साथी को पता चली तो उसने सपना को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पीड़िता चुप रही। 23 जनवरी को पीड़िता शेल्टर होम पहुंची तो यहां 25 वर्षीय मानसिक अशक्त युवती ने अपने साथ दुष्कर्म की बात बताई।

जिस अधिकारी ने सपना के साथ दुष्कर्म किया था, उसी ने इस युवती के साथ भी दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने शुक्रवार को सब्जी मंडी थाने में महिला निदेशक, दो अधिकारियों व एक कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

नजफगढ़ में दुष्कर्म का प्रयास

नजफगढ़ इलाके में महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पति के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

 25 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ नजफगढ़ इलाके में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। शुक्रवार की देर शाम महिला का पति गेहूं पिसवाने के लिए बाजार गया था। महिला का आरोप है कि इस दौरान उस मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाला युवक उसे इशारा कर अपने कमरे में बुलाने लगा। महिला उसे नजरअंदाज कर काम में लगी रही।

तभी युवक उसके कमरे में आ गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उसका पति साइकिल से घर पहुंचा। उसे देखकर आरोपी युवक भागकर अपने कमरे में पहुंच गया। महिला ने सारी बात अपने पति को बता दी। महिला का पति आरोपी के कमरे में पहुंचा और उससे पूछताछ करने लगा।

इससे गुस्साए आरोपी युवक ने महिला के पति की पिटाई कर दी और वहां से भाग गया। पीड़ित ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed