{"_id":"62439b5ef8ac236e72107a9b","slug":"minor-turns-hiv-positive-minor-after-misconduct-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची से दरिंदगी : दुष्कर्म के बाद एचआईवी पॉजिटिव हुई पीड़िता, DCW ने दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बच्ची से दरिंदगी : दुष्कर्म के बाद एचआईवी पॉजिटिव हुई पीड़िता, DCW ने दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल
Fri, 30 Sep 2022 10:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:50 AM IST
सार
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में किराए पर एक युवक रहता था। एक दिन अकेली देखकर वह उसके घर में घुस गया। वह अपने साथ शीतल पेय पदार्थ लेकर आया था, जो लड़की को पिला दिया। उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पड़ोसी युवक की दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता एचआईवी पॉजिटिव हो गई है। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी ने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से वह इतनी सहम गई कि घर में गुमसुम रहने लगी।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर मां उसे डॉक्टर के पास ले गई, जहां जांच के बाद पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। विकासपुरी थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी समेत पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती है। उसके पड़ोस में किराए पर एक युवक रहता था। एक दिन अकेली देखकर वह उसके घर में घुस गया। वह अपने साथ शीतल पेय पदार्थ लेकर आया था, जो लड़की को पिला दिया। उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर युवक ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसकी मां की हत्या कर देगा। डर की वजह से उसने घटना के बारे में अपनी मां को भी नहीं बताया।
विज्ञापन
तबीयत खराब रहने पर मां ने उसका दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज कराया। जांच में पता चला कि वह तपेदिक रोग से ग्रस्त हो गई है। बाद में एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी हुई। मां ने लड़की से बात की तो उसने घटना के बारे में बताया।
दिल्ली महिला आयोग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट
दिल्ली महिला आयोग ने इस संबंध में राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। डीसीडब्ल्यू ने बताया कि आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों की जांच की कि क्या वो रेप पीड़ित की एचआईवी जांच करते है? आठ साल की बच्ची का दुष्कर्म करने वाला एचआईवी पॉजिटिव था, जिससे बच्ची बीमार हो गई। क्या पुलिस उन्हें आरोपी का एचआईवी स्टेटस देती है? आयोग ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी है जिससे कार्रवाई हो।
काउंसलिंग कराई
शिकायत पर पुलिस की महिला अधिकारी ने पीड़िता से बात की और उसकी काउंसलिंग कराई। उधर, जिले के पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी कहने से बच रहे हैं।