{"_id":"5ef157f6bd5e9278e2048daf","slug":"minor-stabbed-sister-friend-with-knife-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बार-बार कहने के बाद जब आरोपी नहीं माना तो नाबालिग ने कर दी अपनी बहन के दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार कहने के बाद जब आरोपी नहीं माना तो नाबालिग ने कर दी अपनी बहन के दोस्त की हत्या
Tue, 23 Jun 2020 06:46 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला इलाके में अपनी बहन के साथ उसके दोस्त को देखकर नाबालिग भाई इस कदर नाराज हुआ कि उसने युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बुराड़ी निवासी शिव कुमार (39) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सोमवार को नाबालिग को दबोच लिया। नाबालिग ने बताया कि पिछले काफी समय से शिव कुमार उसकी बहन के साथ घूमता था। उसने कई बार उससे अपनी बहन से दूर रहने के लिए कहा था। शनिवार को उसने दोनों को साथ देखकर शिव कुमार के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। नरेला थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शिव कुमार परिवार के साथ अमृत विहार बुराड़ी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। शिव कुमार बवाना की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। बवाना में ही नौकरी करने वाली एक युवती से शिव कुमार की दोस्ती हो गई थी। दोनों अक्सर साथ घूमने भी जाते थे। यह बात युवती के नाबालिग भाई को पता चली तो उसने शिव कुमार को अपनी बहन से दूर रहने के लिए कहा। लेकिन शिव कुमार ने नाबालिग की बात को गंभीरता से नहीं लिया और वह युवती से मिलता-जुलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को शिव कुमार युवती को बाइक पर बिठाकर लंच के लिए लेकर निकला। इस बीच मंगला चौक, एनडीपीएल दफ्तर के पास नाबालिग दोनों को मिल गया। उसने बाइक रुकवाकर चाकू से शिव कुमार पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। शिव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर युवती से पूछताछ की तो सारी बात का पता चला। पुलिस ने छानबीन के बाद सोमवार को नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।