फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minor kills young man with friends to avenge slap

थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने दोस्तों संग युवक को मार डाला

Tue, 16 Feb 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Minor kills young man with friends to avenge slap
नई दिल्ली। गर्लफ्रेंड को मसूरी घुमाने ले जाने को लेकर हुए झगड़े में खोड़ा कॉलोनी निवासी आयुष ने एक नाबालिग को थप्पड़ मार दिया था। उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर आयुष की हत्या कर दी। उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया गया। गाजीपुर थाना पुलिस ने वारदात सुलझाते हुए उसके दोस्तों कपिल, राज, जावेद व गौरव को गिरफ्तार किया है। नाबालिग भी पकड़ा गया। इनके पास से आयुष का मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान पुलिस को पेपर मार्केट गाजीपुर के पास झाड़ियों से युवक का शव मिला था। उसकी पहचान कराने के बाद जांच में खोड़ा कॉलोनी निवासी कपिल के वारदात में शामिल होने की सूचना मिली। पुलिस ने रविवार को पहले कपिल को दबोचा। इसके बाद राज, जावेद, गौरव व नाबालिग पकड़े गए। आरोपियों ने बताया कि आयुष नाबालिग का दोस्त था। सभी खोड़ा कॉलोनी में रहते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि दो फरवरी को आयुष ने नाबालिग से मसूरी घूमने चलने की बात कही। 12 फरवरी को आयुष फिर उससे मिला और कहा कि साथ में उसकी गर्लफ्रेंड भी जाएगी। नाबालिग ने इससे दोस्तों की आजादी पर लगाम लगने की बात कहते हुए विरोध किया तो आयुष ने थप्पड़ मार दिया। नाबालिग गुस्से में लौट गया। खोड़ा कॉलोनी पहुंचने पर उसने अपने दोस्त कपिल, राज, जावेद और गौरव को सारी बात बताई। पांचों गाजीपुर पहुंचे और शराब पिलाने के बहाने आयुष को पेपर मार्केट ले गए। वहां उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed