फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   minor killed young man by stabbing him with friends

Delhi Crime: नाबालिग ने दोस्तों संग मिलकर युवक की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 30 Sep 2022 08:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 Sep 2022 08:06 AM IST
सार

बुधवार रात करीब 8.24 बजे पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल युवक के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू मारे जाने के निशान थे।

विज्ञापन
minor killed young man by stabbing him with friends
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपार्क इलाके में पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब 8.24 बजे पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल युवक के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू मारे जाने के निशान थे। युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। घायल युवक की पहचान लेबर कालोनी सुल्तानपुरी निवासी अजय(30) के रूप में हुई। वह पेशे से वेल्डर था। 
विज्ञापन


अजय को उसकी बहन रिंकी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। रिंकी ने पुलिस को बताया कि अजय अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ उसके पास आया। उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद आरोपियों ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर लिया। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग व उसके दो दोस्तों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस ने तीनों को इलाके से पकड़  लिया।  पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि अजय अकसर शराब पीने के लिए उनलोगों से पैसे मांगता था। मना करने पर उनकी पिटाई कर देता था और पैसे छीन लेता था। इससे परेशान होकर उन लोगों बदला लेने के नीयत से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। सीसी टीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। 

जली कार में मिला शव
कंझावला में सुनसान सड़क पर बृहस्पतिवार सुबह एक कार जली हालत में मिली। ड्राइविंग सीट पर पूरी तरह से जला हुआ शव भी मिला, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि शव पुरुष का है या महिला का। कार में साजिशन आग लगाई गई या फिर दुर्घटनावश लगी, इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जमा किए हैं। पुलिस कार के जरिये मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह 6.40 बजे जटखोड़ से माजरा डबास की तरफ आने वाली रोड पर आई-10 कार जली हालत में खड़े होने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आग बुझ चुकी थी। चालक सीट पर पूरी तरह से जला शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव नजदीक के अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। कार से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे शव की पहचान हो पाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed