फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   minimum temperature of 11.4 degree celsius in delhi ncr in last 24 hours

इस सप्ताह से बढ़ेगी ठिठुरन: बीते 24 घंटे में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, 10 दिसंबर से उत्तरी दिशा से चलेंगी शीत हवाएं

Mon, 06 Dec 2021 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Dec 2021 12:58 AM IST
सार

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, रविवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की संभावना बनी हुई थी, लेकिन यह पहाड़ी इलाकों में ही सक्रिय रहा जबकि मैदानी इलाकों में सिर्फ बादल छाए रहे। उन्होंने बताया कि आठ-नौ दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर से बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन
minimum temperature of 11.4 degree celsius in delhi ncr in last 24 hours
दिल्ली में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों का भी मौसम करवट ले रहा है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ ठंड का अहसास बना रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी दिल्ली-एनसीआर मे बादल छाए रहेंगे। साथ ही इस सप्ताह से तापमान में लगातार कमी दर्ज होगी। 

विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, रविवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की संभावना बनी हुई थी, लेकिन यह पहाड़ी इलाकों में ही सक्रिय रहा जबकि मैदानी इलाकों में सिर्फ बादल छाए रहे। उन्होंने बताया कि आठ-नौ दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, 10 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से करवट ले लेगा। उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली को सर्द करने का काम करेंगी। इससे पारे में लगातार कमी दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 54 से 95 फीसदी रहा। इस वजह से सुबह के समय सड़कों से लेकर हवाई अड्डों पर कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर सूरज और बादलों की बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। वहीं, शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। सप्ताह के अंत तक पारा लगातार गिरेगा और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 


अधिकतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 12 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:24 बजे
सूर्योदय का समय:  7:01 बजे
-सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। साथ ही प्रदूषण से भी हल्की राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed