फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Millions looted in delhi after making the family hostage

दिल्ली में दिन दहाड़े : परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, पुलिस को लग रहा है दाल में काला

Fri, 14 Jan 2022 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 03:37 AM IST
सार

आईपी एस्टेट के माता सुंदरी रोड डीडीए फ्लैट की वारदात, बदमाशों ने महिलाओं से जेवर और रुपये लूटे। शुरूआती जांच के बाद मामला संदिग्ध बता रही पुलिस।

विज्ञापन
Millions looted in delhi after making the family hostage
demo pic... - फोटो : pixabay

विस्तार

मध्य दिल्ली के आईपी एस्टेट स्थित माता सुंदरी रोड इलाके में दिनदहाड़े एक घर में घुसे बदमाश परिवार को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोटर मौकेनिक जुल्फिकार अली परिवार के साथ 27-बी, डीडीए फ्लैट में रहते हैं। बृहस्पतिवार को घर में उनकी पत्नी फरहाना, दिव्यांग मां रिहाना व शादीशुदा बहन निशा थीं। घर का दरवाजा खुला था। शाम करीब 4.15 बजे उनके घर में एक महिला व तीन लड़के घुस गए और पिस्टल व चाकू दिखाकर सबको बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने महिलाओं से सोने की चेन, अंगूठियां, कुंडल आदि जेवर लूट लिए। बुजुर्ग रिहाना के पास रखे सात हजार रुपये लूट लिये। लूटपाट के दौरान जुल्फिकार का 11 वर्षीय बेटा हुसैन घर पहुंचा तो फरहाना ने उसे बाहर चले जाने को कहा। बदमाशों को लगा कि हुसैन शोर मचा देगा। वह परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम टीम मौके पर जा पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस शुरुआती जांच के बाद मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की किसी से रंजिश चल रही है। परिवार उस पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed