फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro ride will make movement easier in NCR

एनसीआर में आवाजाही और आसान करेगी मेट्रो की सवारी

Sun, 08 May 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Metro ride will make movement easier in NCR
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो एनसीआर में यात्रियों की राह और आसान करने जा रही है। बॉटेनिकल गॉर्डन से जनकपुरी को जोड़ने वाली मेजेंटा लाइन अपने विस्तार के क्रम में द्वारका सेक्टर-21 से वैैैशाली/ नोएडा सिटी सेंटर को जोड़ने वाली ब्लू लाइन से जुड़ जाएगी। आरके आश्रम पर यह दूसरी बार होगा, जब मेजेंटा की ब्लू लाइन से मुलाकात होगी। इससे पहले अभी तक जनकपुरी वेस्ट व बॉटेनिकल गॉर्डन में दोनों लाइनें एक-दूसरे से मिल रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने फेज-4 में बनने वाले आरके आश्रम इंटरचेंज का शनिवार को डिजाइन भी जारी कर दिया है। दिलचस्प यह कि मेजेंटा की लाइन मेट्रो नेटवर्क की चार अन्य लाइनों से जुड़ेगी और छह इंटरचेंज भी बनाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की पहली रिंग बना रही पिंक लाइन के बाद मेजेंटा दूसरी लाइन होगी, जिसका मेट्रो नेटवर्क की सभी बड़ी लाइनों पर इंटरचेंज होगा। इससे दिल्ली-एनसीआर के एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुंचना आसान होगा। मेट्रो फेज-4 पूरा होने के बाद नोएडा के बॉटेनिकल गॉर्डन व गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन से मेट्रो की सवारी करके दिल्ली के उत्तरी छोर पर नरेला व भलस्वा तक पहुंचा जा सकेगा। वहीं, बहादुरगढ़ बॉर्डर भी आसानी से पहुंचना संभव होगा। यही सहूलियत फरीदाबाद व गुरुग्राम तक के मुसाफिरों को होगी। दिलचस्प यह कि 2025 तक रैपिड रेल का दिल्ली-मेरठ तक का पूरा कॅारिडोर चालू होने के बाद यह सहूलियत मेरठ तक के यात्रियों को भी मिलेगी। सड़कों पर भारी यातायात के बीच चलने की मजबूरी नहीं रहेगी। इंटरचेंज से मेट्रो बदलकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
विज्ञापन

डीएमआरसी के मुताबिक, मेजेंटा लाइन का विस्तार मेट्रो फेज-चार में होना है। मेजेंटा लाइन के पहुंच जाने के बाद आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज में तब्दील जाएगा। नया भूमिगत स्टेशन का निर्माण मौजूदा एलिवेटेड स्टेशन के पास करीब 17 मीटर की गहराई पर किया जाएगा। वहीं, करीब 225 मीटर लंबा रास्ता, दो लाइनों के मेट्रो स्टेशनों को जोड़ेगा। इस क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर सहित दूसरी कई जरूरी सुविधाएं होंगी। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि इस इंटरचेंज के तैयार होने के बाद केंद्रीय व नई दिल्ली के मुसाफिर वैकल्पिक व छोटे रास्ते से दूसरी लाइनों तक पहुंच सकेंगे। दोनों मेट्रो स्टेेशन के जुड़ जाने के बाद मेट्रो की व्यस्ततम ब्लू लाइन पर मुसाफिरों का दबाव भी कम होगा। नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, मंडी हाउस के बाद मध्य दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो का यह पांचवां इंटरचेंज स्टेशन होगा। इससे मेट्रो के यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि मेजेंटा लाइन का काम शुरू कर दिया गया है, उम्मीद है 2025 तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबाई 29.26 किमी, बनेंगे 25 मेट्रो स्टेशन व 6 इंटरचेंज
जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर 29.26 किमी लंबा होगा। इस बीच यह मेट्रो नेटवर्क की ग्रीन, रेड, पिंक व येलो को पार करेगी और छह इंटरचेंज बनाएगी। विस्तार में करीब 25 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, यह लाइन छह इंटरचेंज भी बनाएगी। इस बीच इसका दो बार रेड व येलो लाइन से मिलन भी होगा। विस्तार के इस चरण में मेजेंटा लाइन जनकपुरी वेस्ट से शुरू हो होकर ग्रीन लाइन के पीरागढ़ी मेट्रो स्टेेेेशन पर इंटरचेंज बनाएगी। आगे पीतमपुरा में यह रेड लाइन और हैदरपुर बादली मोड़ में येलो लाइन से मिलेगी। इसके बाद आजादपुर में इसकी येलो व पिंक लाइन से मुलाकात होगी। फिर, इसका विस्तार पुल बंगश में रेड लाइन व आरके आश्रम मार्ग पर ब्लू लाइन तक पहुंचेगा।

लोगों को सहूलियत पर काम चुनौतीपूर्ण
मेजेंटा लाइन के विस्तार के बीच का इलाका सघन बसावट वाला है। पहाड़गंज, नबी करीम, सदर बाजार, घंटाघर, पुल बंगश सहित आसपास के कई क्षेत्रों के अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। हालांकि, सघन आबादी के बीच काम करना मेट्रो के लिए चुनौतीपूर्ण भी है। इसे स्वीकार करते हुए भी दिल्ली मेट्रो का कहना है कि मेट्रो को इस तरह के काम में महारत हासिल है। डीएमआरसी के तकनीकी विशेषज्ञ अपने अनुभव और नई तकनीक का उपयोग करेंगे। पुरानी दिल्ली के भूमिगत निर्माण की राह में चुनौतियों को पार करते हुए निर्मित होने वाले इस कॉरिडोर से उत्तरी, पश्चिमी, मध्य दिल्ली सहित नोएडा तक सीधी पहुंच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed