फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather will remain like this for the next three days Yellow Alert in Delhi NCR and Record of 30 years broken

Delhi NCR में येलो अलर्ट: अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम; गुरुग्राम में टूटा 30 साल का रिकॉर्ड

Thu, 03 Aug 2023 02:48 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 02:48 PM IST
सार

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तीन से पांच अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
weather will remain like this for the next three days Yellow Alert in Delhi NCR and Record of 30 years broken
दिल्ली में बदला मौसम - फोटो : एएनआई

विस्तार

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तीन से पांच अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


 

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जता दिया है। गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों के बीच बारिश हो सकती है। इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर के तापमान में गिरवाट आएगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 4 से 6 अगस्त के बीच दिल्ली और आस पास के इलाकों में बदला जमकर बरसेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में मौसम का पूर्वानुमान
तीन दिन बाद हुई बारिश से कई सेक्टरों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से शाम के पीक आवर में जाम के हालात बन गए। वाहन चालकों को गंतव्य तक जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रोजाना की तुलना में उन्हें करीब दोगुना समय लगा। हालांकि बुधवार की बारिश पूरे शहर में नहीं हुई। कुछ इलाके बारिश से अछूते रहे।

बुधवार दोपहर में शहर के आधे भाग में भारी बारिश के बाद उमस से राहत मिली। लेकिन जलभराव से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। सेक्टर-80 में टीसीएस के पास वाली सड़क जलभराव से जाम लग गया। यहां की सड़क पहले से ही खराब है इसलिए चालकों को ज्यादा परेशानी हुई। शाम के पीक आवर में वाहनों का यहां से निकलना खासा मुश्किल हो गया। इसी तरह से सेक्टर-70, 71, 73 और 122 के प्रमुख रास्तों पर जलभराव से जाम की स्थिति बन गई। वहीं सेक्टर-122 के ईडब्ल्यूएस जनता फ्लैट के परिसर में बारिश के बाद पानी भर गया। वाहनों के टायर पानी में डूब गए।

नोएडा प्राधिकरण ने बारिश के मौसम में नालों की सफाई करने का दावा किया था। लेकिन प्राधिकरण का यह दावा एक बा फिर हवाई साबित हुआ। हल्की बारिश में भी शहर के तकरीबन सभी सेक्टरों के नालों के ओवरफ्लो की शिकायतें आने लगीं। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। अब बाढ़ के पानी उतरने से हालात हो रहे सामान्य डूब क्षेत्र में यमुना और हिंडन के बाढ़ का पानी आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 

हजारों लोगों को वहां से हटाया गया था। लेकिन अब हिंडन और यमुना के जलस्तर में कमी के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग अभी खतरा पूरी तरह से टलने की बात नहीं कह रहा है क्योंकि इस बार यमुना कैनाल के पानी से बाढ़ आने की बात सामने आई थी। इस बार कम बारिश हुई है। लिहाजा अगले कुछ दिनों में बारिश के बाद यहां परेशानियां बढ़ने की संभावना है।

 
विज्ञापन

फरीदाबाद का मौसम
फरीदाबाद। दो दिन तेज गर्मी के बाद बुधवार शाम को मौसम ने करवट बदली। आधे घंटे हुई तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा चौक, बाटा चौक, बल्लभगढ़ चौक और डबुआ क्षेत्र हुई। इस दौरान अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निगम के मुख्य अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव से निपटने के लिए विभाग के सभी डिस्पोजल पूरी तरह चालू अवस्था में है। कुछ देर में सड़कों से पानी निकल जाएगा। 

गुरुग्राम का मौसम
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तीन से पांच अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। बुधवार शाम से ही आसमान में बादल और हवाओं का चलना शुरू हो गया है। 

गुरुग्राम में टूटा 30 साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार से रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस साल जून-जुलाई के महीने में गुरुग्राम में औसत बारिश के मामले में पिछले 30 साल का रिकॉर्ड टूटा है। गुरुग्राम में जून में 30 वर्षों की औसत बारिश के मुकाबले 82.5 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जुलाई में भी पिछले 30 वर्षों के मुकाबले 6.85 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है।

गुरुग्राम में इतनी मिमी हुई बारिश
कृषि एवं मौसम विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के वैज्ञानिक डॉक्टर मंजीत ने बताया कि इस साल गुरुग्राम में जून माह में बारिश 239.5 मिमी हुई है, जो पिछले 30 वर्षों की औसत वर्षा से 82.5 प्रतिशत अधिक है। जुलाई महीने में मानसून के हरियाणा में आगमन के साथ जुलाई में बारिश 165.0 मिमी दर्ज की गई, जो पिछले 30 वर्षों की औसत वर्षा से 6.85 प्रतिशत अधिक है। औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चलता है और पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है।

हरियाणा में ऐसा रहेगा 5 अगस्त तक मौसम
मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर तीन अगस्त से दक्षिण की ओर स्थानांतरित होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के द्वारा भारी वर्षा छिटपुट स्थानों पर और हल्की/मध्यम वर्षा ज्यदातर स्थानों में 3, 4 और 5 अगस्त को उत्तरी हरियाणा और कुछ स्थानों पर दक्षिण हरियाणा में होने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा गुरुग्राम के लिए तीन और पांच अगस्त को भारी वर्षा और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed