{"_id":"609a6dff8ebc3e1380558cc8","slug":"meenakshi-lekhi-allegations-arvind-kejriwal-doing-oxygen-fraud-like-mohalla-clinics-not-a-single-icu-bed-added","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीनाक्षी लेखी का गंभीर आरोप : मोहल्ला क्लीनिक की तरह ऑक्सीजन का भी फ्रॉड कर रहे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाक्षी लेखी का गंभीर आरोप : मोहल्ला क्लीनिक की तरह ऑक्सीजन का भी फ्रॉड कर रहे केजरीवाल
Tue, 11 May 2021 05:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 11 May 2021 05:18 PM IST
सार
सांसद लेखी ने कहा कि लगातार विज्ञापन आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में यूनिवर्सल वैक्सीनेशन उपलब्ध कराने वाले हैं। अब तक ना तो ग्लोबल टेंडर किया है और ना कहीं से वैक्सीन का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर के कहर के बीच भाजपा और आप के आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक साल के दौरान दिल्ली में एक भी आईसीयू बेड नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली में केवल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष द्वारा भेजे गए वेंटिलेटर हैं। केजरीवाल सरकार ने केवल ऑक्सीजन पर एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए। शायद वही ऑक्सीजन सिलिंडर उनके विधायकों से बरामद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जब भी ऑक्सीजन के ऑडिट की बात आती है तो ये ऐसे विषयों से भागना चाहते हैं, ये ऑक्सीजन और पैसों के ऑडिट की बात नहीं करते हैं क्योंकि ये जानते हैं कि दिल्ली के साथ मोहल्ला क्लीनिक की तरह ऑक्सीजन का भी फ्रॉड कर रहे हैं: मीनाक्षी लेखी, भाजपा https://t.co/VrVOd7R9GF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2021
सांसद लेखी ने कहा कि लगातार विज्ञापन आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में यूनिवर्सल वैक्सीनेशन उपलब्ध कराने वाले हैं। अब तक ना तो ग्लोबल टेंडर किया है और ना कहीं से वैक्सीन का प्रावधान किया है। उन्होंने केजरीवाल से कहा कि हिम्मत है तो टेंडर की कॉपी दिखाओ। लोगों को धोखा देना ही आज इनकी रणनीति रह गई है।
उन्होंने कहा कि जब भी ऑक्सीजन के ऑडिट की बात आती है तो ये ऐसे विषयों से भागना चाहते हैं। वे ऑक्सीजन और पैसों के ऑडिट की बात नहीं करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि दिल्ली के साथ मोहल्ला क्लीनिक की तरह ऑक्सीजन का भी फ्रॉड कर रहे हैं।
वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक हो
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटिल प्रेस ब्रिफ्रिंग के दौरान कहा कि रोजाना तीन लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने का फार्मूला सार्वजनिक हो और सभी कंपनी को मिले। उन्होंने कहा कि भारत सरकार दूसरी कंपनी को भी वैक्सीन बनाने का आदेश दे। दिल्ली वैक्सीन की कमी से जूझ रही है।
दिल्ली में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड्स की कमी नहीं
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। आप लोगों के सहयोग से लॉकडाउन भी सफल रहा। कल ही जीटीबी अस्पताल के सामने 500 आईसीयू का अस्पताल शुरू हुआ है। अब दिल्ली में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड्स की कमी नहीं है।