फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MCD starts searching for successful former students of Delhi govt schools

दिल्ली: एमसीडी स्कूलों में पढ़कर सफल हुए लोगों की खोज शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन

Fri, 24 Jun 2022 12:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 24 Jun 2022 12:07 PM IST
सार

नगर निगम का मानना है कि इससे बेहतर परिणाम हासिल होंगे। इसके लिए एमसीडी ने शिक्षा विभाग के सभी जोनल अधिकारियों को पूर्व छात्रों की सूची सात दिन के अंदर अपर शिक्षा निदेशक को भेजने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
MCD starts searching for successful former students of Delhi govt schools
एमसी़डी स्कूल

विस्तार

दिल्ली नगर निगम एमसीडी स्कूलों में पढ़कर सफल हुए लोगों की खोज में जुट गया है। इन पूर्व विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर मौजूदा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कराया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सफल लोगों से मिलकर न केवल मौजूदा विद्यार्थी अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित होंगे, बल्कि बच्चों के शिक्षा के स्तर में भी सुधार आएगा। 

विज्ञापन


इससे बेहतर परिणाम हासिल होंगे। इसके लिए एमसीडी ने शिक्षा विभाग के सभी जोनल अधिकारियों को पूर्व छात्रों की सूची सात दिन के अंदर अपर शिक्षा निदेशक को भेजने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


एमसीडी के शिक्षा निदेशक विकास त्रिपाठी ने बताया है कि एमसीडी स्कूलों में पढ़कर सफल हुए कुछ लोगों को खोजा गया है। इनमें पूर्व आईएएस व निगम आयुक्त केएस मेहता, लोक गायिका मैथिली ठाकुर, जींद विश्वविद्यालय के कुलपति राजबीर सोलंकी, तैराक और पुलिस अधिकारी खजान सिंह, बुल इंडिया के अधिकारी सुमैर टोकस, एमसीडी शिक्षा विभाग की अधिकारी गीता निर्वाल, नीरा, ऋषि पाल राणा और राजकुमारी शामिल हैं। यह लोग हर पैरेंट्स टीचर मीटिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए और संभव हुआ तो भौतिक रूप से बच्चों से रूबरू होंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में बनेगा पुराने छात्रों का कोना
एमसीडी ने सभी विद्यालयों के अंदर अपने पुराने छात्रों का एक कोना तैयार कराने का निर्णय लिया है। यहां सफल विद्यार्थियों को सूची, उनका वर्तमान पद और फोटो लगाई जाएगी। इन पूर्व विद्यार्थियों के ऊर्जावान वीडियो बच्चों और अभिभावकों को दिखाए जाएंगे। 


कक्षाओं में आकर बच्चों को पढ़ाएंगे
एमसीडी ऐसी व्यवस्था कर रहा है कि उनके पुराने छात्र कक्षाओं में आकर मौजूदा छात्रों को पढ़ाएं। एमसीडी को उम्मीद है कि उसकी इस नई पहल से अपने काम से निवृत्त हुए कई लोगों को उनके जीवन में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा और बच्चों को अनुभवी लोगों के जीवन से प्रेरणा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed