फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MCD by-elections were termed as preparations for 2027.

Delhi News: एमसीडी के उपचुनाव को 2027 की तैयारी करार दिया

Mon, 17 Nov 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
MCD by-elections were termed as preparations for 2027.
जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने विभिन्न वार्डों में संगठनात्मक बैठकें और सम्मेलन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव को वर्ष 2027 में होने वाले एमसीडी के आम चुनाव की तैयारी का बड़ा अवसर बताया है। उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने सोमवार को विभिन्न वार्डों में व्यापक संगठनात्मक बैठकें और सम्मेलन किया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने नारायणा और चांदनी चौक वार्ड के विस्तारक एवं बूथ प्रबंधक सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से हमारे वोट लंच से पहले के संकल्प के साथ पूरे जोश से काम करने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए सचदेवा ने कहा कि नारायणा भाजपा का मजबूत गढ़ है और विपरीत परिस्थितियों में भी 2022 में पार्टी यहां विजयी रही थी। चांदनी चौक में 2022 में मामूली अंतर से हार मिली, लेकिन अब मतदाता पछता रहे हैं। इस बार भाजपा दोनों वार्ड जीतकर वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे परिचय का हर वोट डलवाना है और वह भी लंच से पहले। वहीं, संगठन महामंत्री पवन राणा ने अशोक विहार और शालीमार बाग में बैठकों की अध्यक्षता की और कहा कि उपचुनाव कार्यकर्ताओं के लिए 2027 की पूरी तैयारी का मंच है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा 2024 और 2025 के लोकसभा-विधानसभा चुनाव जैसी सफलता एक बार फिर दोहराएगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में कई वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग वार्डों में संगठनात्मक व प्रचार अभियानों का नेतृत्व किया। विधायक सतीश उपाध्याय, सांसद कमलजीत सहरावत, मंत्री पंकज सिंह, विधायक मनोज शौकीन और हरीश खुराना ने विभिन्न बैठकों को संबोधित किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने चांदनी चौक में महिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को तैयारियों में तेजी लाने का संदेश दिया। भाजपा के उम्मीदवारों ने सभी 12 वार्डों में अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed